Wednesday, June 3, 2026
- Advertisement -

Anupama: अनुपमा सीरियल में बड़ा बदलाव, रूपाली गांगुली की जगह होगी ‘काजल’ की एंट्री!

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। टीआरपी रेटिंग लिस्ट में नंबर एक पर रहने वाला सीरियल अनुपमा काफी समय से सुर्खियो में बना हुआ है। अनुपमा में लीड रोल अदा करने वाले सुधांशु पांडे ने शो छोड दिया और फिर मदालसा शर्मा ने भी शो को अलविदा कह दिया है। इन दो स्टार्स की छुट्टी होने के बाद अब अनुपमा जेनरेशनल लीप को लेकर चर्चा में बना हुआ है। वहीं, अब हाल ही में इस शो को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। कहा जा रहा है कि शो में रुपाली गांगुली की जगह कोई और लेने वाला है।

एक्ट्रेस रुपाली गांगुली पिछले चार साल से अनुपमा में लीड रोल निभा रही हैं। लोग उन्हें अनुपमा से पहचानते हैं। जब उनके शो छोड़ने की चर्चा शुरू हुई तो उनके फैंस को बड़ा झटका लगा था। अब शो से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जो दशर्को के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है।

नई लीड कैरेक्टर काजल के इर्द-गिर्द घूमेगी अनुपमा की कहानी

अनुपमा से अनु और अनुज की छुट्टी नहीं होगी। उनकी कहानी में बदलाव होगा, लेकिन वह शो में बने रहेंगे। हालांकि, लीड कैरेक्टर कोई और एक्ट्रेस होंगी। जी हां, अनुपमा में अब कहानी अनु या अनुज की नहीं बल्कि काजल की होगी। 15 साल लीप के बाद अनुपमा में लीड कैरेक्टर काजल की कहानी दिखाई जाएगी, जो एक स्वतंत्र, उत्साही, मौज-मस्ती करने वाली और मुसीबतों से घिरी है

अनुपमा की नई कहानी क्या होगी?

अनुपमा में काजल बाहर से चुलबुली और खुले विचारों वाली होगी, लेकिन उसके मन में भावनाओं का समंदर उमड़ेगा। निर्माता काजल के लिए एक दुखद बैकस्टोरी लिख रहे हैं, जिसने अपनी मां की गलती के चलते अपने पिता को खो दिया है और इस तरह वह उनसे काफी नफरत करती है। वह अपने पिता की मौत के लिए अपनी मां को जिम्मेदार मानती है और इसलिए उनसे दूर जा रही है। वह अपने पिता के खोए हुए सपने को पूरा करना चाहती है। वह एक ऐसी शख्सियत है जो गरीबों की मदद करने का तरीका खोज लेती है और गरीबों की मदद करने के लिए अमीर लोगों को भी धोखा दे सकती है।

मेकर्स काजल के कैरेक्टर किसी ऐसी अभिनेत्री की तलाश कर रहे हैं, जो इस तरह के रोल को उम्दा तरीके से निभा सके। हालांकि, अभी तक मेकर्स या स्टार्स की तरफ से इसको लेकर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CBSE: सीबीएसई 12वीं मूल्यांकन विवाद हाईकोर्ट पहुंचा, एनएसयूआई ने डिजिटल जांच की मांग की

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई)...

UP News: यूपी समेत कई राज्यों में समय से पहले चुनाव की चर्चा तेज, जनगणना बनी वजह

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश और अगले वर्ष विधानसभा...
spot_imgspot_img