Tuesday, June 2, 2026
- Advertisement -

Entertainment News: डॉक्टरों ने गोविंदा की हेल्थ को लेकर दिया अपडेट, कहा तीन से चार महीने का रेस्ट है जरूरी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। आज मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा के साथ एक हादसा हो गया था जिसमें वह मिसफायर होने की वजह से घायल हो गये थे। लेकिन इसके बाद गोविंदा ने बयान जारी किया था जिसमें उन्होंने अपने प्रशंसकों को बताया कि डॉक्टरों ने गोली निकाल दी है और वह अपने प्रशंसकों के स्नेह और भगवान के आशीर्वाद से ठीक हैं। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें गोविंदा के भतीजे कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा, अभिनेता के बारे में खबर वायरल होने के बाद अस्पताल पहुंचने वाली पहले लोगों में से थीं। इसके अलावा अभिनेता से मिलने के लिए विनय आनंद और दीपक सावंत भी अस्पताल पहुंचे हैं। विनय आनंद ने अभिनेता का हेल्थ अपडेट भी साझा किया है।

अभिनेता के भांजे और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा, अभिनेता के बारे में खबर वायरल होने के बाद अस्पताल पहुंचने वाली पहली लोगों में से थीं। उन्होंने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया और सीधे अपने ‘चीची मामा’ से मिलने अस्पताल के अंदर चली गईं। इसके अलावा एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें राजनेता दीपक सावंत भी अस्पताल में गोविंदा से मिलने के लिए पहुंचे हैं।

गोविंदा से अस्पताल में मिलने के बाद विनय आनंद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आप लोग प्रार्थना करें कि वह जल्द ही फिर से स्वस्थ हो जाए। अभी वह होश में हैं और परिवार के साथ हैं, उनके पैर पर रिवाल्वर गिरा है और इसी वजह से फायर हुआ है। उनका ऑपरेशन हो गया और आप सभी लोग प्रार्थना करें। यब खबर सुनकर मेरी अपनी तबीयत खराब हो गई है और मुझसे खड़ा भी नहीं हुआ जा रहा है

बताया जा रहा है कि सुबह 4:45 बजे कोलकाता के लिए रवाना होने से पहले अभिनेता अपनी बंदूक की जांच कर रहे थे। कथित तौर पर रिवॉल्वर अलमारी में रखते समय उनके हाथ से छूटकर फर्श पर गिर गई और उससे गोली चल गई। गोविंदा के भाई ने मीडिया को कहा, “सुबह जब हम इनको लेकर अस्पताल लेकर आए थे तो काफी खून बह गया था, लेकिन डॉक्टर ने तुरंत ऑपरेट किया और अब वह स्वस्थ हैं। अगर वह पूरी तरह ठीक हो जाते हैं तो हम उन्हें आज शाम को घर भी ले जाएंगे। उन्हें घुटने के नीचे गोली लगी थी। मैं उनके चाहने वाले फैंस और प्रशंकों को दिल से धन्यावाद दूंगा।”

गोविंदा के डॉक्टर ने दिया बयान

गोविंदा के डॉक्टर रमेश अग्रवाल ने कहा, लगभग पांच बजे वह मेरे पास आए थे। हम छह बजे उन्हें ऑपरेशन के लिए लेकर गए। लगभग एक-डेढ़ घंटे लगे हमें बुलेट निकालने में। गोली जाकर हड्डी में अटक गई थी। गोली को लेकर पुलिस वेरिफिकेशन कर रही है। उनकी दवा चालू रहेगी, उन्हें तीन से चार महीने तक रेस्ट करना पड़ेगा और अभी वह पांव में ज्यादा वजन नहीं डाल सकते हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Health News: हार्ट अटैक के छुपे संकेत, जिन्हें अनदेखा करना हो सकता खतरनाक

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Uttarakhand News: हरिद्वार सड़क हादसा, बस पलटने से 38 यात्री घायल, एक महिला की मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: उत्तराखंड के हरिद्वार में सोमवार...
spot_imgspot_img