Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

Vettaiyaan: ‘वेट्टैयन’ ने उत्तरी अमेरिका में की 20 लाख डॉलर की कमाई, रजनीकांत के नाम हुई एक खास उपलब्धि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। रजनीकांत साउथ फिल्मों के जाने माने अभिनेता हैं। इन दिनों वह अपनी फिल्म वेट्टैयन को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में य​ह फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। इस फिल्म ने अपनी दमदार कहानी से दशर्को का दिल जीत लिया है। भारत में इस फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। हालांकि, उत्तरी अमेरिका में यह फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

यह फिल्म उत्तरी अमेरिका में 20 लाख डॉलर की कमाई कर चुकी है। रजनीकांत भारत के उन सितारों में से एक हैं, जिनके प्रशंसकों की संख्या विदेश में भी काफी ज्यादा है। यही वजह है कि उनकी यह फिल्म दूसरे देश में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

रजनीकांत के नाम हुई एक खास उपलब्धि

उत्तरी अमेरिका में हुई फिल्म की इस कमाई के साथ रजनीकांत के नाम एक खास उपलब्धि जुड़ गई है। अब रजनीकांत सबसे ज्यादा उत्तरी अमेरिका में दो मिलियन यानी 20 लाख डॉलर की कमाई वाली फिल्में देने वाले अभिनेता बन गए हैं। दक्षिण भारत के किसी अभिनेता ने अब तक यह उपलब्धि हासिल नहीं की है।

रजनीकांत के अलावा इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने भी काम किया है। फिल्म हम के कई वर्षों के बाद दोनों एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आए हैं। मंजू वारियर, रितिका सिंह, राणा दग्गुबाती, फहद फासिल, दुशारा विजयन समेत और भी कई शानदार कलाकार हैं। लाइका प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन टीज ज्ञानवेल ने किया है। वहीं, अनिरुद्ध रविचंदर ने इस फिल्म को अपनी धुनों से सजाया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img