Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

Shamli News: शामली में पुलिस कस्टडी में प्रेमी की मौत पर प्रेमिका का हंगामा

जनवाणी संवाददाता |

शामली: बिजनौर पुलिस की हिरासत में शामली में एक किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस फरार प्रेमी युगल को अंबाला से बरामद कर लाई थी। खिडकी पर फंदे से लटककर किशोर ने उसने आत्महत्या की। सुबह के समय प्रेमिका के हंगामा करने पर भीड इकटठा हुई थी पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया जबकि दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी और प्रेमिका लडकी शामली पुलिस की हिरासत में है।

बिजनौर के स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव मुंडाखेड़ी से एक नाबालिग प्रेमी युगल 12 अक्टूबर को घर से फरार हो गया था। इस संबंध में लडकी के परिजनों ने स्योहारा थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। इस प्रकरण की जांच दरोगा सुनील कुमार कर रहे थे। सूचना के आधार पर दरोगा सुनील कुमार और एक महिला व पुरूष कांस्टेबल ने अंबाला स्टेशन से लड़का-लड़की को बरामद कर लिया। दरोगा सुनील कुमार का शामली के दयांनद नगर में मकान है। रात्रि में दरोगा लापरवाही बरतते हुए प्रेमी युगल और पुलिसकर्मियों को अपने घर ले गया और रात में सो गए। सुबह में प्रेमी किशोर ने​ खिडकी में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने परिजनों को खबर करते हुए शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। इस घटना में बिजनौर के एसपी अभिषेक ने मामले की जांच एएसपी बिजनौर को सौंपी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भंडारित अनाज को सुरक्षित करना जरूरी

देश के कुल उत्पादन का लगभग 7 प्रतिशत अनाज...

जमाने के हमकदम होने की राह

चतुर सुजान ने जमाना देखा है। उनके सर के...

सरेंडर की मांग से भड़का संघर्ष

मध्य पूर्व अचानक संघर्ष की भयंकर आग में झुलस...

सोशल मीडिया पर तैरती फूहड़ता

डिजिटल युग ने हमारे समाज की संरचना, सोच और...
spot_imgspot_img