Thursday, March 26, 2026
- Advertisement -

Baghpat News: पुलिस से मुठभेड़ में दो गोमांस तस्कर, घायल

जनवाणी संवाददाता |

खेकड़ा: क्षेत्र के दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाइवे पर गुरुवार देर रात डूंडाहेडा चेकिंग के दौरान पुलिस पुलिस ने एक गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। गाड़ी वाले ने गाड़ी दौड़ा दी। पुलिस ने उसे गांव सुभानपुर जंगल में घेर लिया। जिस पर आरोपियों ने पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी आरोपियों पर गोलियां चला दी। जिसमें दो आरोपियों को गोली लगने से वह घायल हो गए। गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें गोमांस लदा हुआ था। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम चांद पुत्र अब्दुल सत्तार अशोक नगर दिल्ली सद्दाम पुत्र अलाउद्दीन दीन सेक्टर आठ नोएडा बताया। पुलिस ने उनके पास से दो तमंचे दो जिंदा कारतूस और तीन कारतूस के खोखे बरामद हुए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने गोमांस का नमूना जांच के लिए लैब में भेज दिया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img