नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। शहनाज गिल टीवी की जानी मानी अभिनेत्री है। वह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। शहनाज गिल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। बता दें कि, आज शहनाज गिल के करीबी दोस्त सिद्धार्थ शुक्ला का जन्मदिन है। अब हाल ही में अभिनेत्री ने एक पोस्ट साझा की है, जिसमें उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला को याद किया है।
जन्मदिन के मौके पर किया याद
रियलिटी शो बिग बॉस 13 के विनर रह चुके सिद्धार्थ शुक्ला का आज जन्मदिन है। सिद्धार्थ का जन्म 12 दिसंबर साल 1980 मुंबई में हुआ था। आज फैंस के साथ-साथ कई टीवी सेलेब्स उन्हे याद कर रहे हैं। सिद्धार्थ की सबसे जिगरी दोस्त कही जाने वाली शहनाज गिल ने सोशल मीडिया पर जन्मदिन के मौके पर पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी में 12:12 लिखा है, हालांकि इसका मतलब एक्ट्रेस ने साफ नहीं किया है। लेकिन पोस्ट को देख फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि शहनाज ने ये सिद्धार्थ के लिए ही लिखा है।
बिग बॉस 13 में हुई थी पहली मुलाकात
बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की पहली मुलाकात हुई थी। दोनों अच्छे दोस्त बने और फिर शहनाज को सिद्धार्थ से प्यार हो गया था। शो खत्म होने के बाद भी दोनों को कई प्रोजेक्ट्स में साथ फीचर किया गया। 2 सितंबर साल 2021 में सिद्धार्थ शुक्ला को दिल का दौरा पड़ने से उनका देहांत हो गया। एक्टर की मौत से पूरे टीवी इंडस्ट्री और फैंस को गहरा सदमा पहुंचा था।

