Thursday, May 28, 2026
- Advertisement -

मोहित बेनीवाल ने क्षेत्रीय अध्यक्ष का पद संभाला

  • क्षेत्रीय कार्यालय पर यज्ञ किया, फिर संभाला कार्यभार
  • कार्यालय पहुंचने पर किया पार्टी नेताओं ने स्वागत

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्विनी त्यागी के प्रदेश महामंत्री बनने के बाद मोहित बेनीवाल ने पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर क्षेत्रीय कार्यालय में हवन-पूजन किया गया। उन्होंने पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय में सोमवार सुबह हवन पूजन किया और फिर कार्यभार लिया।

मोहित बेनीवाल की नियुक्ति शुक्रवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष के रूप में की गई थी। हवन के बाद पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय पदाधिकारियों के द्वारा स्वागत सभा का आयोजन किया गया।

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री अश्विनी त्यागी ने पार्टी के सिद्धांतों पर चलने को कहा। प्रदेशमंत्री डा. चंद्र मोहन ने कहा कि अश्विनी त्यागी ने अपना सफलतापूर्वक कार्यकाल पूरा किया और समृद्ध विरासत मोहित बेनीवाल को सौंपी है।

उन्होंने कहा कि हम 2022 की ओर बढ़ रहे हैं, भारतीय जनता पार्टी तकनीक का प्रयोग करती है। आज अन्य दल घर बैठे हैं और हम जनता के सेवा कार्यों में लगे हुए हैं। नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा शीर्ष नेतृत्व ने मुझ पर विश्वास किया और मैं उनके विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरूंगा।

हर कार्यकर्ता को साथ लेकर चला जाएगा। समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का बहुत उत्पीड़न हुआ था। जिसमें उन्होंने चिह्नित कर कार्यकर्ताओं को जेल में डाल दिया था।

मैं भी उन कार्यकर्ताओं में से एक था, हम भाजपा के कार्यकर्ता सदैव राष्ट्रवाद की भावना से ओतप्रोत रहते हैं। 2022 को हम चुनौती के रूप में लेते हैं और हम विजयी होंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत है। बूथों को मजबूत कर पार्टी को मजबूत बनाया जाएगा।

स्वागत सभा का संचालन क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोंगा ने किया। स्वागत सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व सांसद सतपाल सैनी उपाध्यक्ष सुनीता दयाल, क्षेत्रीय महामंत्री, मुंशीलाल गौतम, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रमेंद्र जांगड़ा, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष, विजेंद्र अग्रवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, हरवीर मलिक क्षेत्रीय मंत्री अजय शर्मा, पवन गोयल, अमित वाल्मीकि, प्रमोद अट्टा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डीके शर्मा, क्षेत्रीय मंत्री हरीश ठाकुर, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, जिलाध्यक्ष अनुज राठी, आईटी संयोजक हर्ष चतुवेर्दी, क्षेत्रीय युवा मोर्चा अध्यक्ष राजू कालरा अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष हरेंद्र कुमार मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: सहारनपुर फर्नीचर मार्केट में भीषण अग्निकांड, चार शोरूम में लगी आग

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना जनकपुरी क्षेत्र स्थित फर्नीचर मार्केट...

Saharanpur News: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गौकश घायल, तमंचा व बाइक बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना मिर्जापुर पुलिस ने बीती देर...

Nitin Gadkari: PM मोदी ने नितिन गडकरी को जन्मदिन पर दी बधाई, कार्यशैली की जमकर तारीफ

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आग उगलता मौसम, 45 डिग्री के पार पहुंचेगा तापमान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के...
spot_imgspot_img