Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

धरतीपुत्र के जन्मदिन पर सम्मानित किए गए किसान

  • किसान दिवस के रूप में मनाई चौ. चरणसिंह की जयंती

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की जयंती पर कृषि विभाग द्वारा जनपद स्तरीय मेला और गोष्ठी का आयोजन किया गया। समारोह में कृषि, पशुपालन, गन्ना उत्पादन तथा उद्यान के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया।

बुधवार को कृषि भवन में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह का जन्म दिवस किसान दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर आत्मा तथा कृषि सूचना तंत्र के सुदृढीकरण योजनांतर्गत जनपद स्तरीय मेला तथा गोष्ठी का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला पंचायत अधक्ष संतोष देवी तथा मुख्य अतिथि जिलाधिकारी जसजीत कौर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्जवलन कर किया।

उप कृषि निदेशक डा. शिव कुमार केसरी ने कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी किसानों को दी। साथ ही, फसलों के अवशेष जलाने के बजाए उनका डी कम्पोजर के माध्यम से जैविक खाद बनाए जाने की अपील की। इसके अलावा किसान मान धन योजना, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राष्टीय कृषि विकास योजना के बारे में बताया।

51 16

जिला कृषि अधिकारी डा. हरीशंकर ने किसानों से कृषि विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण कराने की अपील की। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने पशुपालन विभाग में संचालित योजनाओं के बारे में बताया। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डा. ओमकार सिंह ने आम के बागों में संतुलित उर्वरक प्रयोग समय से करने तथा कीट, रोग की रोकथाम के उपाय, डा. एसपी सिंह ने जैविक खेती, डा. विकास मलिक ने गेहूं व गन्ना फसल पर गन्ना बुवाई, बीजषोंधन, गन्ना बंधाई तथा कीट, रोग प्रबंधन के बारे में बताया।

डा. सतीश कुमार ने फसल अवशेष प्रबंधन पर विस्तार से बताया। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक ने किसानों से किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने की अपील की।

इस अवसर पर सीडीओ शभूनाथ तिवारी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरान्त कृषकों से अपील की कि गौवंश को निराश्रित न छोडे, फसल अवशेषों को न जलाएं। गांव में अपने टयूबवेलों को आवष्यकतानुसार ही चलाये तथा पानी बचायें।

मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सुश्री जसजीत कौर ने जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए कृषकों को एक्सपोजर विजिट कराने तथा जनपद में जैविक खेती करने वाले कृषकों के खेतो पर भ्रमण कराने के लिए कहा। साथ ही, कृषकों को गन्ना भुगतान पर आश्वस्त किया कि शीघ्र ही भुगतान किया जाएगा।

इस अवसर पर जिलाधिकारी जसजीत कौर, जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष देवी, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि जयदेव मलिक, शंभूनाथ तिवारी ने संयुक्त रूप से कृषि विभाग, गन्ना विभाग, उद्यान विभाग एवं पशुपालन विभाग प्रत्येक से 8-8 किसानों को प्रशस्ति पत्र एवं शॉल व प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम का संचालन भूमि संरक्षण अधिकारी डा. नीरजा सिंह ने करते हुए स्व: चौधरी चरण सिंह के जीवन शैली, कार्यशैली के बारे में बताते हुए जमींदारी प्रथा उन्मूलन आदि कृषक हित में किए गए कार्यों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से एलडीएम जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी कैराना अमित कुमार, वीरेन्द्र सिंह, मांगेराम, नरेशपाल चौहान, अजय तोमर, अमित मलिक, अजीत कुमार आदि उपस्थित रहे।

चार श्रेणियों में सम्मानित किए किसान

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह के जन्म दिन पर कृषि के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाली महिला प्रगतिशील किसान द्रोपदी, सतबीर, शिवकुमार, संयम, राकेश, मदन सिंह, सतीश कुमार व प्रमोद कुमार प्रमुख रहे। इसी तरह पशुपालन के क्षेत्र में रणबीर सिंह, ईलम सिंह, कुल शेखर, महक सिंह तरार, हुसैन, सुकरमपाल सिंह, जुल्फान, विनोद को सम्मानित किया गया।

जबकि गन्ना उत्पादन के लिए प्रमुख सिंह, नितिन कुमार, नीटू, पंकज मलिक, असलम, सुदेशपाल, सुभाष तथा कलूटा को सम्मानित किया गया। इसी तरह उद्यान के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य के लिए राजकुमार, गोर्वधन, योगेंद्र सिंह, मीर हसन, विक्रांत, रूकमे, रईस अहमद, विनोद कुमार को सम्मानित किया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img