Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

एमसीजी पर वापसी करेगा भारत: पेन 

मेलबर्न, भाषा: आस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने शुक्रवार को कहा कि भारत को अपने क्रिकेट पर गर्व है और एडीलेड की तरह वह यहां बाक्सिंग डे टेस्ट में आसानी से घुटने नहीं टेकने वाला है। उन्होंने संकेत दिया कि केएल राहुल और ऋषभ पंत उनकी टीम के लिए कड़ी चुनौती हो सकते हैं। आॅस्ट्रेलिया ने एडीलेड में पहले टेस्ट में भारत को उसके न्यूनतम टेस्ट स्कोर 36 रन पर आउट करने के बाद आठ विकेट से जीत दर्ज की। पेन ने हालांकि वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि हम इस पर तवज्जो नहीं दे सकते कि उन्हें कितने मानसिक घाव लगे या वे अभी क्या सोच रहे होंगे। उन्होंने कहा कि हमें पता है कि भारत को अपने क्रिकेट पर गर्व है और वह बेहद प्रतिभाशाली टेस्ट टीम है। उसके पास कई खतरनाक खिलाड़ी हैं। अब तक 20 टेस्ट में आस्ट्रेलिया की कप्तानी कर चुके पेन ने कहा कि पिछले साल एशेज सीरीज में भी इंग्लैंड ने पांचवें टेस्ट में वापसी करके बराबरी की थी।
spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img