Thursday, March 19, 2026
- Advertisement -

DSSSB भर्ती 2025: 10वीं, ग्रेजुएट और पीजी के लिए निकली 2119 वैकेंसी, आज से आवेदन शुरू

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने वर्ष 2025 के लिए बड़ी भर्ती की घोषणा की है। बोर्ड ने विभिन्न विभागों में कुल 2119 पदों पर नियुक्तियां करने का निर्णय लिया है। आवेदन प्रक्रिया 8 जुलाई 2025 से शुरू हो गई है। खास बात यह है कि इन पदों के लिए 10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

7 अगस्त से पहले पूर्ण करें आवेदन

इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 7 अगस्त 2025 की रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन पूरा कर लें।

योग्यता और आयु सीमा

शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो इस भर्ती में 10वीं पास उम्मीदवारों से लेकर ग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट तक के लिए पद उपलब्ध हैं। हर पद के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है, जिसे उम्मीदवार DSSSB की आधिकारिक भर्ती अधिसूचना में जाकर विस्तार से देख सकते हैं।

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष से शुरू होती है। अलग-अलग पदों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा 27 से 32 वर्ष तक निर्धारित की गई है। हालांकि, एससी/एसटी, ओबीसी दिव्यांग और अन्य आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के तहत अधिकतम आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयन प्रक्रिया पदों के प्रकार के अनुसार अलग-अलग होती है। उम्मीदवारों का चयन वन-टियर सामान्य/तकनीकी या शिक्षण परीक्षाओं के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा कंप्यूटर आधारित (CBT) होगी और यह 200 या 300 अंकों की हो सकती है, जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की निगेटिव मार्किंग की जाएगी।

कितना मिलेगा वेतन?

वेतनमान 19,900 रुपये से 1,51,100 रुपये प्रतिमाह निर्धारित है, जो वेतन स्तर-6 के अंतर्गत आता है। यह पद ग्रुप ‘बी’ श्रेणी में शामिल है, जिसमें केंद्र सरकार या राज्य सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार अन्य भत्ते भी देय होंगे।

कैसे करें आवेदन?

सबसे पहले आप DSSSB की वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाएं।
अब नई रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
जिस पद के लिए आवेदन करना है, उसे चुनें।
आवेदन फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
इसके बाद, आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
अंत में फॉर्म सबमिट करके प्रिंटआउट निकाल लें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img