Saturday, April 25, 2026
- Advertisement -

मनुष्य में जिस गुण की प्रधानता, वही चरित्र

चन्द्र प्रभा सूद

यह सृष्टि त्रिगुणात्मक है, जो तीन गुणों अर्थात सतोगुण, रजोगुण और तमोगुण पर आधारित है। इस सम्पूर्ण सृष्टि में कोई भी तत्व ऐसा नहीं है जो इन त्रिगुण तत्वों से परे हो। ये तीनों गुण इस संसार के समस्त प्राणियों में विद्यमान रहते हैं। मनुष्य शरीरधारी जीवात्मा को छोडकर किसी और प्रकार के शरीरधारी जीवात्मा को तीन गुणों वाली प्रकृति को जानने और समझने का अधिकार ही नहीं है। मनुष्य जन्म से ही इन तीनों गुणों से प्रभावित होता है। प्राणी में जिस गुण की प्रधानता होती है, उसका चरित्र भी उसी प्रकार का हो जाता है। मनुष्य को सदैव अपने तमोगुण यानी तामसी प्रवृत्ति का त्याग करना चाहिए। उसे रजोगुण यानी राजसी प्रवृत्ति को अपने अनुकूल करना चाहिए। सतोगुण या सात्त्विक प्रवृत्ति को ही जीवन भर अपनाना चाहिए।

यद्यपि तीनों गुण सृष्टि में विद्यमान हैं, परन्तु सतोगुण के दर्शन बड़ी कठिनता से होते हैं। सत्त्वगुण को प्राप्त करके ही जीवात्मा को सुख की प्राप्ति हो सकती है, अन्यथा नहीं। दूसरे शब्दों में कह सकते हैं कि यदि कोई व्यक्ति सुख भोग रहा है, तो यह समझ लेना चाहिये कि वह प्रकृति के सत्त्वगुण के प्रभुत्व में है। इस सत्त्वगुण के विकसित होने पर ही ज्ञान उत्पन्न होता है जिसके फलस्वरूप मनुष्य मोक्षगामी बन जाता है।

राजसी प्रवृत्ति की कामना में मनुष्य सुख, ऐश्वर्य एवं अधिकाधिक धन प्राप्त करने में लगा रहता है। यदि कोई व्यक्ति दु:ख भोग रहा है तो यह कह सकते हैं कि वह प्रकृति के रजोगुण के अधीन हो चुका है। रजोगुणी व्यक्ति निष्क्रि य नहीं बैठ सकता। रजोगुण का प्रधान लक्षण सक्रि यता ही है। रजगुण विकसित होने पर ऐश्वर्य प्राप्ति की कामना बलवती होती है जिसके फलस्वरूप मनुष्य विभिन्न प्रकार के भौतिक सुख-सुविधा के साधनों का संग्रह करता है।

तामसी प्रवृत्ति आलस्य, प्रमाद, क्रोध एवं नकारात्मकता को प्रकट करती है। आज यह अधिक देखने को मिल रही है। जब मनुष्य युवावस्था में प्रवेश करता है तो संगति-कुसंगति में पड़कर नकारात्मक होकर कर्म-कुकर्म करने लगता है। तब उसमें तमोगुण प्रभावी होते हैं। जीवन भर दुर्दान्त बनकर वह तमोगुण से घिरकर ही जीवन यापन करता है। यदि कोई आलस्य का अनुभव करता है और आज का काम कल पर टालता रहता है तो ऐसी स्थिति में हमें यह समझ लेना चाहिए कि वह प्रकृति के तमोगुण के प्रभाव में अपना जीवन-यापन कर रहा है। तमोगुण प्रधान व्यक्ति की बुद्धि उसे सुख में दु:ख का और दु:ख में सुख का अनुभव कराती है। सतोगुण सुख का, रजोगुण दु:ख का और तमोगुण मोह का प्रतिनिधित्व करता है। सतोगुण की न्यूनता चिन्ता का विषय कही जा सकती है। मनुष्य के जीवनकाल में तीनों गुण विद्यमान रहते हैं। जिसकी जो इच्छा हो उसे अपना सकता है। लोग अपनी-अपनी बौद्धिक क्षमता से ही सुख प्राप्ति का प्रयास करते हैं। यद्यपि ये तीनों गुण एक ही शरीर में विद्यमान रहते हैं, फिर भी एक-दूसरे को प्रभावित करते रहते हैं।

मनुष्य इन तीनों गुणों को जानता हो या न जानता हो, इस बात से त्रिगुणों के आपसी व्यवहार में कोई अन्तर नहीं पड़ता। हम यह भी कह सकते हैं कि प्रकृति के तीनों गुणों का सम्पूर्ण ज्ञान रखने वाला व्यक्ति प्रकृति के तमोगुण और रजोगुण को नियंत्रित करके सभी दु:खों से स्वयं को मुक्त कर सकता है और केवल सुख भोगते हुए ही मोक्ष को प्राप्त कर सकता है। तभी मनुष्य अपने इस जीवन को सार्थक बना सकता है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Raghav Chadha: राघव चड्ढा का BJP में जाना सोशल मीडिया पर पड़ा भारी, 10 लाख से ज्यादा घटे फॉलोअर्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी की राजनीति में...

Meerut News: पल्लवपुरम थाने का दरोगा 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | कंकरखेड़ा: पल्लवपुरम थाने में तैनात दरोगा छत्रपाल...

Delhi: दिल्ली से पंजाब तक ‘शीश महल’, भाजपा नेता ने किया AAP पर हमला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भाजपा नेता और दिल्ली कैबिनेट...
spot_imgspot_img