Friday, February 13, 2026
- Advertisement -

दिशा पाटनी हाउस फायरिंग केस: पुलिस मुठभेड़ में शूटर ढेर, दो साथी फरार

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। बरेली में बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग के मामले में बड़ा मोड़ आ गया है। एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में दो शूटरों को मार गिराया है। दोनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। ये वही बदमाश थे जिनकी तलाश घटना के बाद से पुलिस लगातार कर रही थी।

एक-एक लाख के इनामी ढेर

संयुक्त टीम की कार्रवाई में मारे गए दोनों शूटर कुख्यात अपराधी थे। पुलिस के अनुसार, ये बदमाश गिरोहबाज़ी और सुपारी किलिंग में लंबे समय से सक्रिय थे। दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामले में इनकी सीधी भूमिका सामने आई थी। दोनों पर एडीजी स्तर से एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि दूसरे दिन 12 सितंबर की सुबह सेवानिवृत्त सीओ जगदीश पाटनी के घर फायरिंग करने वाला मुख्य शूटर हरियाणा के रोहतक के गांव वाहनी निवासी रविंद्र था तो अपाचे बाइक चलाने वाला सोनीपत के इंडियन बस्ती गोदाना रोड निवासी अरुण। इन दोनों को संयुक्त टीम ने मार गिराया है। पहले दिन 11 सितंबर की सुबह सुपर स्पलेंडर बाइक से आए बागपत के लोहड्डा गांव निवासी नकुल ने फायरिंग की, जबकि बाइक को बागपत के वाजिदपुर निवासी विजय तोमर चला रहा था।

ट्रॉनिका सिटी में हुई मुठभेड़

बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर में फायरिंग के मामले में यूपी एसटीएफ और दिल्ली स्पेशल सेल ने बुधवार शाम को ट्रॉनिका सिटी में हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों को ढेर कर दिया। दोनों बदमाश गोल्डी बरार और रोहित गोदारा गिरोह के सक्रिय सदस्य थे। दोनों बदमाशों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दो अन्य शूटर अब भी फरार

फायरिंग की घटना में चार बदमाश शामिल थे। शुरुआती दिन फायरिंग करने वाले दो अन्य शूटर अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। उन पर भी एडीजी के स्तर से एक-एक लाख रुपये का इनाम रखा गया है। पुलिस का कहना है कि इन्हें पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और बहुत जल्द इन्हें भी पकड़ लिया जाएगा।

घटना कैसे हुई थी

11 सितंबर की रात दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर के बाहर बाइक सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। घर के अंदर उस समय दिशा पाटनी का परिवार मौजूद था।

गैंग ने ली थी जिम्मेदारी

हमले की जिम्मेदारी गोल्डी बराड़ और रोहित गोडारा गैंग ने सोशल मीडिया पर ली थी। गैंग ने यह हमला खुशबू पाटनी द्वारा एक धार्मिक गुरु को लेकर की गई टिप्पणी से नाराज़ होकर करवाने की बात कही थी।

पुलिस की कार्रवाई

एसटीएफ और पुलिस की टीमें फरार शूटरों की तलाश में दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। अधिकारियों ने दावा किया है कि जल्द ही बाकी बदमाश भी पकड़ लिए जाएंगे और पूरे गैंग को कानून के शिकंजे में लाया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: नौजवानों में नाच-गाने का बढ़ता शौक समाज के लिए चिंताजनक: क़ारी गोरा

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: जमीयत दावतुल मुस्लिमीन के संरक्षक और...

UP: मुख्तार अंसारी के शूटर की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली दहशत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बाराबंकी के थाना कोतवाली क्षेत्र के...

UP News: वाराणसी कचहरी में बम की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वाराणसी जिले की कचहरी में शुक्रवार...
spot_imgspot_img