Thursday, May 28, 2026
- Advertisement -

Kurukshetra Trailer: नए अंदाज में महाभारत की कहानी, एनिमेटेड सीरीज ‘कुरुक्षेत्र’ का ट्रेलर आउट, जानें कब होगी रिलीज

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। इस साल रिलीज हुई एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की और रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। इसके बाद से एनिमेटेड कंटेंट को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ा है। इसी कड़ी में अब एक और बड़ा प्रोजेक्ट सामने आया है। नेटफ्लिक्स ने अपनी नई एनिमेटेड सीरीज ‘कुरुक्षेत्र’ का ऐलान कर दिया है। यह सीरीज महाकाव्य महाभारत पर आधारित है और आज इसका ट्रेलर जारी कर दिया गया।

2 मिनट 31 सेकंड के ट्रेलर में दिखाई महाभारत की कहानी

बता दें कि, 2 मिनट 31 सेकंड के इस ट्रेलर में महाभारत की कहानी दिखाई गई है। ट्रेलर में महाभारत के अलग-अलग घटनाक्रमों व अध्यायों का जिक्र देखने को मिलता है। जिसमें कृष्ण जी के अवतार से लेकर भीष्म पितामह का वध, अभिमन्यु का चक्रव्यूह में फंसना और द्रौपदी के चीरहरण तक का जिक्र किया गया है। ट्रेलर में जबरदस्त एनिमेशन देखने को मिला है। कुछ एक सीन देखने में काफी शानदार लग रहे हैं।

कब रिलीज होगी सीरीज

दरअसल, ‘कुरुक्षेत्र’ एक सीरीज है, जो नेटफ्लिक्स पर 10 अक्तूबर से रिलीज हो रही है। इसका निर्देशन उज्जैन गांगुली ने किया है, जबकि इस सीरीज को क्रिएट किया है अनु सिक्का ने। वहीं इसके गीत गुलजार ने लिखे हैं। नेटफ्लिक्स की यह सीरीज हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, अंग्रेजी, स्पेनिश, पोर्तुगीज, थाई और इंडोनेशियन भाषा में भी रिलीज होगी।

‘महावतार नरसिम्हा’ की सफलता से बढ़ा क्रेज

इसी साल एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म में विष्णुजी के नरसिंह अवतार के बारे में दिखाया गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए ताबड़तोड़ कमाई की थी और कमाई के कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। यह फिल्म भी अब ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। इस फिल्म के बाद ही एनिमेटेड फिल्मों को लेकर क्रेज बढ़ा है। हाल ही में भगवान राम की कहानी दिखाती फिल्म ‘महायोद्धा राम’ का टीजर भी रिलीज हुआ है। यह दीवाली पर रिलीज होनी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: सहारनपुर फर्नीचर मार्केट में भीषण अग्निकांड, चार शोरूम में लगी आग

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना जनकपुरी क्षेत्र स्थित फर्नीचर मार्केट...

Saharanpur News: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गौकश घायल, तमंचा व बाइक बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना मिर्जापुर पुलिस ने बीती देर...

Nitin Gadkari: PM मोदी ने नितिन गडकरी को जन्मदिन पर दी बधाई, कार्यशैली की जमकर तारीफ

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आग उगलता मौसम, 45 डिग्री के पार पहुंचेगा तापमान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के...
spot_imgspot_img