Tuesday, March 17, 2026
- Advertisement -

फिल्म इंडस्ट्री ने मनाया महिला क्रिकेट टीम की जीत का जश्न, करीना से लेकर सुनील शेट्टी तक सबने दी बधाई

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने आज शानदार प्रदर्शन करते हुए आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्डकप 2025 के फाइनल में धमाकेदार प्रवेश कर लिया है। सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से पराजित किया। टीम इंडिया का यह प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा, क्योंकि भारत ने तीसरी बार विश्वकप के फाइनल में जगह बनाई है। भारतीय महिला टीम की जीत पर फिल्म और मनोरंजन जगत के सितारे भी अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। वहीं, कई सितारों ने इस जीत की बधाई दी है।

सुनील शेट्टी ने दी जीत की बधाई

अभिनेता सुनील शेट्टी ने भारत की जीत पर खुशी जताते हुए इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है। अभिनेता ने टीम इंडिया की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 339 रनों का लक्ष्य काफी बड़ा था। लेकिन हमारा विश्वास उससे भी बड़ा था। जेमिमा रोड्रिग्ज का शानदार शतक और टीम का निडर चेज। फाइनल में टीम इंडिया।’

करीना ने भी दी जीत की बधाई

अभिनेत्री करीना कपूर खान ने भी भारतीय महिला टीम का उत्साहवर्धन किया और जीत पर खुशी जताई। करीना मैच देखने भी पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने टीम इंडिया के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘जैसा कि मैं कहती हूं लड़कियां सब कर सकती हैं। शानदार टीम इंडिया।’ इसके अलावा करीना ने जेमिमा की तारीफ करते हुए भी एक स्टोरी साझा की है।

राजपाल यादव बोले

कॉमेडियन-एक्टर राजपाल यादव ने भी टीम इंडिया की जीत पर खुशी जताते हुए लिखा, ‘हमारी शेरनियां छा गईं। हम फाइनल में पहुंच गए।’

सैयामी ने कहा

अभिनेत्री सैयामी खेर ने टीम इंडिया की जीत पर खुशी जताते हुए लिखा, ‘हम सब रो रहे हैं। यह जीत बहुत ही खास है। शाबाश लड़कियों।’ इसके अलावा सैयामी ने एक पोस्ट जेमिमा के लिए भी शेयर की है।

रूपाली गांगुली ने दी बधाई

‘अनुपमा’ फेम टीवी अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने भी टीम इंडिया की जीत पर खुशी जताई। रूपाली ने टीम इंडिया को विश्वकप के सेमीफाइनल में जीत हासिल करने पर खुशी जताई है।

वरुण ने जताई खुशी

अभिनेता वरुण धवन ने भी इंडिया के फाइनल में पहुंचने पर खुशी जताते हुए स्टोरी साझा की है। उन्होंने एक फोटो जेमिमा की शेयर की है और एक में हरमनप्रीत कौर नजर आ रही हैं और फाइनल लिखा हुआ है।

आयुष्मान ने शेयर किया वीडियो

आयुष्मान खुराना ने टीम इंडिया की जीत पर जिम से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने टीम इंडिया को जीत की बधाई दी है। साथ ही उन्होंने जेमिमा की उनकी शानदार पारी के लिए तारीफ की है।

विक्रांत ने बोला शुक्रिया

विक्रांत मैसी ने जेमिमा की तस्वीर साझा करते हुए उन्हें उनकी शानदार पारी के लिए शुक्रिया बोला है। साथ ही टीम को फाइनल में पहुंचने पर बधाई दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...
spot_imgspot_img