Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

Bijnor News: मुठभेड़ में दो बदमाशों को दबोचा, नगीना बंद पड़े मकान से लाखों की चोरी

जनवाणी टीम |

बिजनौर/ हल्दौर:थाना हल्दौर क्षेत्रान्तर्गत टैम्पों सवार दो व्यक्ति टेम्पों में सवार एक महिला को उसके दो बच्चों सहित मंगलवार की देर शाम झालू- बरूकी नहर की ओर ले गये। पुलिस के अनुसार इस दौरान एक सुनसान स्थान पर महिला को बल पूर्वक डरा-धमकाकर उससे पीली धातु के आभूषण व मोबाइल लूट लिया । लुट की घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने मुठभेड में दोनों बदमाशों को लूटे गए सामान सहित दबोच लिया। मुठभेड़ में बदमाशों के पैर में गोली लगने से घायल बदमाशों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।थाना प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि उक्त घटना में शामिल दोनों बदमाशों को मुठभेड़ में दबोच लिया। बदमाशों को उपचार के लिए जिल अस्पताल में भर्ती कराया।

नगदी व जेवर सहित लाखों की चोरी कर

वहीं, दूसरी ओर थाना नगीना के मोहल्ला कायस्थी सराय निवासी परिवार शादी में गया था। चोरों ने बंद पड़े मकान से ताले तोड़कर नगदी व जेवर सहित लाखों की चोरी कर ली। चोरी की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। चोरी की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी नगीना मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया।

नगीना नगर के मौहल्ला कायस्थी सराय स्थित दिलशाद राइन पुत्र अब्दुलहक का परिवार घर के ताले बंद कर शादी में गया था। चोरों ने घर के ताले तोड़कर 15 तोले सोने के जेवरात,70 हजार की नकदी चोरी कर ली।चोरी की सूचना से पुलिस में हड़कंप में मच गया।

अधिक जानकारी के लिए दैनिक जनवाणी पढ़े

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पहली अप्रैल का पुरस्कार

वे सीधे-सादे थे और अक्ल के कच्चे थे। सदैव...

टीबी उन्मूलन में भारत की उल्लेखनीय प्रगति

हाल ही में जारी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की...

गैस संकट पर न हो राजनीति

खाड़ी देशों में चल रहे तनाव का असर अब...

Scam: ईरान युद्ध के नाम पर चंदा ठगी, आईबी ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय की चेतावनी...
spot_imgspot_img