Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

ऑल स्ट्रेंग ट्राफी विजेता वेट लिफ्टर अरुण का स्वागत

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: शहर के दिल्ली रोड स्थित एक्सीलेंट फिटनेस जिम में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गत वर्ष वेटलिफ्टिंग में जिले का नाम रोशन करने वाले अरूण राणा को सम्मानित किया गया।

शामली शहर के दिल्ली रोड स्थित एक्सीलेंट फिटनेस जिम में आयोजित कार्यक्रम का शुभारम्भ जिम के डायरेक्टर महबूब राणा ने किया। इस दौरान शामली क्षेत्र के गांव खेडी बैरागी निवासी अरूण राणा द्वारा गत 27 दिसंबर को उत्तराखंड में आयोजित आल स्ट्रेंग ट्राफी में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।

महबूब राणा ने बताया कि अरूण राणा ने 180 किलो वजन 30 सैकेंड में 16 बार उठाकर रिकार्ड दर्ज किया है, जिससे उन्होंने जिले का नाम रोशन किया। मौके पर अरूण राणा का फूलों से भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर ट्रेनर रवि भारद्वाज, अमित कुमार, आसिफ, नीरज पंडित, अभिषेक पारचा, वैभव गिल, रोहित, विनीत कुमार, विश्वास चौधरी, नदीम अहमद, अजीत, दिलशाद, फरमान राणा, फरहान राणा, आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img