Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

नए साल में धर्म-जाति से ऊपर उठ भाईचारा बनाए: डीएम

  • कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने दी सभी को शुभकामनाएं

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: नववर्ष 2021 के अवसर पर जिलाधिकारी जसजीत कौर ने समस्त जनपद वासियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने इस नए साल में सभी को धर्म-जाति से ऊपर उठकर भाईचारा बनाने की अपील की। शामली कलक्ट्रेट में आयोजित एक सादे समारोह में जिलाधिकारी जसजीत कौर ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और जनपदवासियों को नववर्ष 2021 की शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर डीएम जसजीत कौर ने कहा कि वैश्विक माहमारी कोरोना वायरस संक्रमण के चलते कोविड-19 के नियमों का पालन किया जाए। नववर्ष सभी के जीवन में खुशियां लाएं। सभी जनपद वासियों का जीवन सुख, समृद्धि से भरपूर रहे।

नववर्ष सभी के जीवन में नयी ऊर्जा का संचार करे। डीएम ने कहा कि सभी धर्म, जाति, मजहब से ऊपर उठकर आपसी भाईचारा बनाएं रखें। उन्होने सभी से अपील की है कि भीड वाले स्थानों पर जाने से बचें और बिना मास्क के घर से बाहर न निकलें।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img