- ग्राम सिजौली के जंगल से किया गिरफ्तार
जनवाणी संवाददाता |
नहटौर: पुलिस ने गैगंस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 15 हजार के इनामी फिरोज को ग्राम सिजौली के जंगल से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त् पर गैंगस्टर एक्ट के तहत धारा पंजीकृत कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
नहटौर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे फिरोज पुत्र गफूर निवासी सजौली थाना नहटौर को ग्राम सजौली के जंगल से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त पर थाना नहटौर में पशु क्रूरता अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज है।
पुलिस द्वारा अभियुक्त पर गैगंस्टर एक्ट के तहत धारा पंजीकत कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। एसपी डा.धर्मवीर सिंह ने अभियुक्त फिरोज पर 15 हजार का इनाम भी घोषित किया था। इस दौरान गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह, एसआई कुमरेश त्यागी, कांस्टेबल प्रदीप व अमजद खान मौजूद रहे।

