जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र के महापर्व के तहत आज मतदान के दौरान आम जनता के साथ-साथ फिल्मी जगत से जुड़े कई सितारे भी वोट डालने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंचे। सुबह से ही कई इलाकों में लंबी कतारें देखने को मिलीं, जिससे लोगों में मतदान को लेकर उत्साह साफ नजर आया।
इसी बीच अभिनेता और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती भी मतदान केंद्र पर पहुंचे। उन्होंने आम नागरिकों की तरह लाइन में खड़े होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, “बहुत लोग वोट डालने आए हैं, यह बहुत अच्छी बात है।”
#WestBengalLegislativeAssemblyelection2026 | BJP leader and Actor Mithun Chakraborty says, “Many people have come to vote this time. pic.twitter.com/JQ3Wpj4Z5c
— ANI (@ANI) April 29, 2026
चुनावी मैदान में फिल्मी चेहरे
पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस बार कई फिल्मी हस्तियां भी सक्रिय नजर आ रही हैं। फिल्म निर्देशक और निर्माता राज चक्रवर्ती ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार के रूप में बैरकपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
वहीं अभिनेत्री जून मालिया भी टीएमसी के टिकट पर एक बार फिर चुनावी मैदान में उतरी हैं। उन्होंने 2021 के विधानसभा चुनाव में इसी सीट से जीत हासिल की थी।
इसके अलावा हिरण्मय चट्टोपाध्याय, पापिया अधिकारी और सोहम चक्रवर्ती भी इस चुनावी मुकाबले में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
4 मई को आएंगे नतीजे
इन सभी उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला 4 मई 2026 को होगा, जब चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।

