जनवाणी संवाददाता |
चौसाना: चौसाना में खेत में बने बंद कुएं में आइटीआई के छात्र का शव मिलने से सनसनी, छात्र गोविंद आईटीआई इस्सोपुर और जेएस डिग्री कॉलेज गंगोह (सहारनपुर) में अध्ययनरत था, रात करीब 11:30 बजे घेर में सोने गया था, लेकिन सुबह करीब पांच बजे के आसपास वह घेर से गायब मिला।
चौसाना क्षेत्र में एक घटना में मृतक गोविंद (19) पुत्र सुखबीर सिंह का शव खेत में बने बंद कुएं में मिला है। युवक की हत्या कर शव वहां फेंकने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने पुलिस को शिकायत की। मृतक के पिता सुखबीर सिंह शिक्षामित्र हैं। बताया गया है कि गोविंद तीन बहनों का इकलौता और सबसे बड़ा भाई था, जिससे परिवार की जिम्मेदारी उस के पिता शिक्षामित्र पर है।
परिजनों के अनुसार वह रात करीब 11:30 बजे घेर में सो गया था, लेकिन सुबह करीब पांच बजे के आसपास वह घेर से गायब मिला, जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। फॉरेंसिक टीम व सीओ थाना झिंझाना प्रभारी व चौकी प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जांच पडतला की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।

