- सूचना पर फायरकर्मियों ने आग पर पाया काबू
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: शनिवार की शाम एक आयल का कैंटर राजवाहे में पटलने से आयल बिखर गया था। बिखरे आॅयल में रविवार को अचानक भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।
गत शनिवार को गांव कंडेला स्थित इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित रजवाहे के पास टायर से तेल निकालने वाले फैक्ट्री से तेल लेकर जा रहा कैंटर अचानक पलट गया था।
जिससे उसका तेल रजवाहे में फैल गया था। रविवार को सर्दी से बचाव को किसी व्यक्ति द्वारा वहां आग लगाकर बैठा गया था, लेकिन इसी दौरान रजवाहे में फैले तेल ने आग पकड़ ली और आग ने अचानक भीषण रूप धारण कर लिया। जिसके बाद मामले की सूचना दमकल विभाग के अधिकारियों को दी गई।
सूचना पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारियों ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। शामली इंडस्ट्रीयल मैन्यूफैक्चिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अंकित गोयल ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया था।

