Tuesday, September 22, 2026
- Advertisement -

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मानसून का धीमा पड़ा जोर, अगले सात दिन बारिश की उम्मीद नहीं, उमस भरी गर्मी से हाल बेहाल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली समेत पूरे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में मौसम साफ होने और तेज धूप के कारण उमस बढ़ने लगी है। अगले एक सप्ताह तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश की भी संभावना नहीं हैं। इस दौरान तापमान में भी कोई बड़ी गिरावट दर्ज नहीं होगी, जिससे गर्मी और उमस का माहौल बना रहेगा।

मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 21 सितंबर से 26 सितंबर तक केवल आसमान में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है।

मौसम विभाग ने बताया कि 21 सितंबर को दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। हवा में नमी (ह्यूमिडिटी) 80 से 55 प्रतिशत के बीच रहेगी। आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। 22 और 23 सितंबर को भी स्थिति लगभग समान रहेगी। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

मौसम विभाग ने इन दिनों के लिए भी ‘मुख्यतः साफ आसमान’ का पूर्वानुमान जताया है। 24 सितंबर को पारा एक डिग्री गिरकर 34 डिग्री सेल्सियस पर आ सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है। 25 और 26 सितंबर को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार, इन दो दिनों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

25 सितंबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि 26 सितंबर को तापमान 35 डिग्री तक पहुंच सकता है।

मौसम में बदलाव के साथ ही दिल्ली-एनसीआर की हवा भी धीरे-धीरे खराब होने लगी है। वायु गुणवत्ता सूचकांक के ताजा आंकड़ों पर नजर डालें तो दिल्ली और नोएडा के कई इलाकों में यह अब ‘ऑरेंज लेवल’ पर पहुंच गया है, जो सेहत के लिए चिंता का विषय है।

दिल्ली के विभिन्न इलाकों की बात करें तो आनंद विहार का एक्यूआई 169, अलीपुर का 149, अशोक विहार का 139, आया नगर का 178 और बवाना का 165 दर्ज किया गया है। ये सभी इलाके ‘मध्यम’ श्रेणी में हैं। हालांकि, चांदनी चौक में एक्यूआई 224 तक पहुंच गया है, जो कि ‘खराब’ श्रेणी में आता है। वहीं, कैंटोनमेंट एरिया में एक्यूआई 81 दर्ज किया गया, जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में है।

वहीं, नोएडा की बात करें तो हालात और भी चिंताजनक हैं। सेक्टर-116 में एक्यूआई 248 तक पहुंच गया है, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। सेक्टर-125 में 195, सेक्टर-1 में 186 और सेक्टर-62 में 158 एक्यूआई दर्ज किया गया है। ये सभी ‘मध्यम’ श्रेणी में हैं, लेकिन लगातार बढ़ते स्तर को देखते हुए यह चिंता का विषय है।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक सप्ताह तक दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी। साथ ही, प्रदूषण का स्तर भी धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है, जिससे सांस की बीमारियों वाले लोगों को परेशानी हो सकती है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: यूपी चुनाव में कांग्रेस का नया फॉर्मूला, टिकट के लिए 2 लाख जमा और खाते में 20 लाख जरूरी

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here