- 10 जनवरी से होगी स्वास्थ्य मेले की शुरुआत
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नजीबाबाद पर 10 जनवरी 2021 से हर रविवार को स्वास्थ्य आरोग्य मेले का आयोजन किया जाएगा। पीएचसी के प्रभारी व नोडल कोरोना डॉ फ़ैज़ हैदर ने कहा कि मेले को लेकर तैयारी पूर्ण कर ली गयी है।
प्रभारी फैज हैदर ने बताया कि कोविड-19 को देखते हुए स्वास्थ्य आरोग्य मेले को सरकार द्वारा बंद कर दिया गया था, परंतु इसकी जरूरत को देखते हुए सरकार ने पुनः 10 जनवरी से सभी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर स्वास्थ्य मेले का पुनः आयोजन करने का निर्णय लिया है।
जिसमें सैकड़ों मरीज इस स्वास्थ्य मेले में आकर अपना नि:शुल्क उपचार करा सकते है। डॉ फैज हैदर ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली संख्या अधिक रहती है इस स्वास्थ्य मेले में सभी स्वास्थ्य परामर्श भी मिलते है।स्वास्थ्य मेले का समय प्रातः 10:00 से 4:00 बजे तक रहेगा।

