Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

अफजलगढ़ पुलिस ने चोरी के माल सहित तीन चोर दबोचे

  • अभियुक्तों के खिलाफ कई थानो में मुकदमे दर्ज

जनवाणी संवाददाता |

अफजलगढ़: पुलिस ने चोरी के तीनों आरोपियों को मोहल्ला मंझोली को जाने वाली रास्ते से पहले आम के बाग में बनी कोठरी से गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त के पास से चोरी की तीन बाइक, तीन तंमचे सहित 40 हजार रूपये बरामद किए गए है।

अफजलगढ पुलिस ने बताया कि इमामुदीन पुत्र शहमून अली निवासी ग्रमा रामनगर खागूवाला थाना ठाकुरद्वारा मुरादाबाद ने आठ दिसंबर को चोरी की तहरीर दी। तहरीर के आधार पर अफजलगढ पुलिस ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर चोरी के आरोपी सोनू उर्फ सोहेल पुत्र शमीम अहमद निवासी मोहल्ला डूडा कॉलोनी कस्बा व थाना अफजलगढ, देवेंद्र उर्फ छोटू पुत्र धर्मपाल सिंह निवासी ग्राम खालापुर कस्बा साहनपुर नजीबाबाद व रोहित कुमार पुत्र कृष्णवीर निवासी ग्राम बिजौरी थााना नजीबाबाद को क्षेत्र के मंझोली को जाने वाले रास्ते से पहले आम के बाग में बनी कोठरी के पास नाजायज अस्लाह के साथ तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

अभियुक्त के पास से चोरी की तीन बाइक, तीन तंंमचे, कारतूस सहित 40 हजार रूपये बरामद किए गए। अभियुक्तों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। पुलिस ने गिरफ्तारी व माल बरामदगी के आधार पर धारा सीआरपासी, आमर्स एक्ट के तहत पंजीकृत कर लिया गया है।

अभियुक्तों के खिलाफ कई थानों में मुकदमें दर्ज है। इस दौरान गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक राजकुमार शर्मा प्रभारी स्वाट, वरिष्ठ एसआई अरविंद भदौरिया अफजलगढ, एसआई मैन कुमार अफजलगढ, एसआई मनोज परमार स्वाट, एसआई संजय कुमार, कांस्टेबल शाकिर खान अफजलगढ, राहुल कुमार, मौहम्मद खालिद, रहीश अहमद, बेताब जावला, अरुण कुमार, मोहित शर्मा, रणजीत मलिक व मोनू स्वाट बिजनौर मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img