Saturday, April 18, 2026
- Advertisement -

आरोपी ने ढहाया मंदिर, एसओ मूकदर्शक

  • मंदिर तोड़े जाने के विरोध में सड़क पर बैठे व्यापारी
  • एसओ को हटाए जाने की मांग को लेकर नारेबाजी
  • मंदिर की जमीन पर अवैध रूप से कब्जे का मामला

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: मंदिर की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करके आरोपी ने पुलिस के सामने ही मंदिर को गिरा दिया। पुलिस की इस अनदेखी को लेकर मंदिर बचाओ संघर्ष समिति और वहां के व्यापारियों ने मिलकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और बीच सड़क पर धरने पर बैठक गए।

व्यापारी एसओ को हटाए जाने और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर डटे रहे। मामले की जानकारी पर मौके पर पहुंचे सीओ व एसपी सिटी ने फोन पर वार्ता कर कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद व्यापारी शांत हुए।

शास्त्रीनगर नई सड़क स्थित मधु नर्सिंग होम के पीछे नानू कंपाउंड में नानू सिंह सैनी की ओर से करीब 40 वर्ष पूर्व अपनी माता रूपवती देवी की स्मृति में एक मंदिर का निर्माण कराया गया था। जिसमें सभी देवी-देवताओं की मूर्ति स्थापित की गई थी। जहां लोग पूजा करते आ रहे हैं। आरोप है कि लॉकडाउन के दौरान सूर्य नगर निवासी योगेश पुत्र स्व. राजेन्द्र ने मंदिर की जमीन पर कब्जा करने की नीयत से मंदिर की बुर्ज तोड़ दी।

01

इस संबंध में वीरेन्द्र शर्मा पूर्व पार्षद की ओर से नौचंदी थो में मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोप है कि पुलिस ने इस संबंध में अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। रविवार को आरोपी ने एसओ नौचंदी के सामने ही पूरा मंदिर ढहा दिया, लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया।

जानकारी मिलने पर मंदिर बचाओ संघर्ष समिति और व्यापारी जन वहां पहुंचे गये और हंगामा शुरू किया। व्यापारियों ने नई सड़क पर जाम लगाकर एसओ नौचंदी को हटाये जाने की मांग की और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। व्यापारियों का आरोप था कि एसओ के सामने ही आरोपी सब कुछ करता रहा पुलिस कुछ नहीं कर रही थी।

व्यापारियों ने कहा कि क्षेत्र में अपराध दिन ब दिन बढ़ते जा रहे हैं, लेकिन पुलिस कुछ नहीं करती है। व्यापारियों के प्रदर्शन की सूचना पर सीओ सिविल लाइन वहां पहुंचे और उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन व्यापारी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

व्यापारी नेता विनीत अग्रवाल शारदा ने एसपी सिटी अखिलेश नारायण से बात की तो उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया और कहा कि व्यापारी चाहे तो मंदिर निर्माण भी करा सकते हैं। इस दौरान शास्त्रीनगर जागृति विहार व्यापार संघ संरक्षक सतीश गर्ग, वीरेन्द्र शर्मा, नरेन्द्र राष्ट्रवादी, राजेश निगम, प्रदीप कपूर, निमेश, गोपाल, जितेन्द्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सताया हुआ पति दार्शनिक जैसा हो जाता है

भारतीय गृहस्थी के कुरुक्षेत्र में पत्नी वह अपराजेय महारथी...

महिला आरक्षण बिल पर राजनीतिक तूफान

संसद के विशेष सत्र में 16 अप्रैल को महिला...

जानलेवा बन रहे कीटनाशक

आजकल कीटनाशक गंभीर स्वास्थ्य जोखिम का कारण बनते जा...
spot_imgspot_img