- परिजनों में खुशी की लहर
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: ग्राम घंसूरपुर निवासी अनमोल तोमर ने चार्टर्ड अकाउंटेंट की प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण की। यह खबर सुनकर परिजनों में खुशी की लहर दौड गई।
बिजनौर जनपद के ग्राम घंसूरपुर निवासी अनमोल तोमर पुत्र स्वर्गीय सत्यपाल सिंह ने चार्टर्ड अकाउंटेंट की प्रतिष्ठित परीक्षा उत्तीर्ण कर न केवल अपने ग्राम बल्कि जनपद का नाम रोशन किया है। अनमोल तोमर ने अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा स्थानीय राजा ज्वाला प्रसाद आर्य इंटर कॉलेज बिजनौर से उत्तीर्ण की थी।
अनमोल ने वर्ष 2014 में आरजेपी इंटर कॉलेज से वाणिज्य वर्ग में अपनी परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कर विद्यालय की टॉप मेरिट में स्थान प्राप्त किया था। विद्यालय के अंग्रेजी प्रवक्ता गय्यूर आसिफ ने बताया कि अनमोल अपने विद्यार्थी जीवन में अत्यंत परिश्रमी तथा जिज्ञासु प्रवृति का छात्र होने के कारण उनका प्रिय था और वह परीक्षा काल में अंतिम समय तक परीक्षा भवन में बैठकर अपने प्रश्न हल करता था।
अनमोल की इस विशिष्ट सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य ओमपाल सिंह, उपप्रधानाचार्य कैप्टन बिशनलाल, वाणिज्य प्रवक्ता सुभाष बाबू राजपूत, विधुशेखर चौहान, बृजेश कुमार, सुधीर कुमार, राजपूत सुधांशु वत्स, करणवीर सिंह, लक्षेश कुमार, नरेंद्र कुमार, बालेश कुमार, तथा चंद्रहास सिंह आदि शिक्षकों ने भी अनमोल की सफलता पर खुशी प्रकट करते हुए उसे बधाई दी।

