Sunday, April 12, 2026
- Advertisement -

यूपी के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कार्रवाई के लिए चेताया

  • उपभोक्ताओं से छल करने वाले अधिकारी-कर्मचारी रडार पर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा बार- बार ऊर्जा विभाग को निर्देश दे रहे है ताकि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो। उसके बावजूद भी विभागीय स्तर पर उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण नहीं हो रहा है।

जिसको लेकर उपभोक्ता वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ ऊर्जा मंत्री को ट्वीट कर अपनी दिक्कत के बारे में अवगत करा रहे है। जिससे उनकी समस्या का समाधान हो जाए। जैसे ही उपभोक्ता ट्वीट करते है विभागीय अधिकारी तब जाकर उपभोक्ताओं की सुध लेते है। इन्ही बातों को देखते हुए ऊर्जा मंत्री ने सख्त रुख अपना लिया है।

40 3

उपभोक्ताओं से छल करनें वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने ट्वीट करते हुए लापरवाह अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि  उपभोक्ता सेवाओं से समझौता करने वाले, उनसे छल करने वाले सब रडार पर है। कोई बचेगा नहीं सब पर कार्रवाई होगी। ऊर्जा मंत्री के ट्वीट के बाद से क्यास लगाए जा रहे है, कि जिस प्रकार ऊर्जा मंत्री ने नाराजगी एवं सख्त लहजे में ट्वीट किया है।  उससे आने वाले समय में बडी कार्रवाई देखने को मिल सकती है। क्योंकि बड़ी संख्या में उपभोक्ता ऊर्जा मंत्री को कर्मचारियों व अधिकारियों की शिकायत भेजते हैं।

बता दें कि इससे पूर्व जब छोटे बकाएदारों का एक महीना पूरे होते ही विभाग द्वारा बिल जमा ना होने पर कनेक्शन काटा जा रहा था। उसके पश्चात उपभोक्ताओं ने ऊर्जा मंत्री को लॉकडाउन से हुई आर्थिक तंगी बताकर राहत की अपील की थी। जिसके बाद ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को आदेश जारी करते हुए तीन माह तक सिर्फ  डोर लॉक करने के निर्देश दिए थे।

तीन माह पश्चात ही बकाएदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के लिया कहा था। हालांकि कुछ उपखंडों पर इसका पालन उस तरह से नहीं हो पाया था। जिस प्रकार होना चाहिए। ऐसे में अब देखना होगा कि इस निर्देश के बाद विभाग में सुधार होगा या फिर पहले की तरह की कार्यप्रणाली चलेगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: जे.एच.आई. अंग्रेजी एकेडमी का दौरा कर विधायक आशु मलिक ने सराहा शिक्षा कार्य

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर देहात से विधायक एवं समाजवादी...

Saharanpur News: राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस: हर माँ की सेहत, हर जीवन की सुरक्षा

जनवाणी संवाददाता | 11 अप्रैल को देशभर में राष्ट्रीय सुरक्षित...

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...
spot_imgspot_img