जनवाणी ब्यूरो |
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: जागृति विहार के भाजपा के बूथ अध्यक्ष सौमित्र शर्मा का बेटा कुछ दोस्तों के साथ घर से सामान लेकर डेढ़ साल पहले इलाहाबाद चला गया था लेकिन बाकी दोस्तों की तरह वह घर वापस नहीं लौटा और कहां गया यह किसी को नहीं पता चला। मेडिकल कॉलेज थाना पुलिस द्वारा दोस्तों से पूछताछ व छानबीन की गई। लेकिन डेढ़ साल से सौमित्र शर्मा के बेटे को पुलिस ढूंढ नहीं पाई थी।
बेटे के गम में परेशान सौमित्र शर्मा का पूरा परिवार पत्नी ऋतु शर्मा, बेटी सहित सभी दुख और बेचैनी में इतने परेशान हो गए कि उन्होंने 19 जनवरी को मेरठ से पलायान करने का बोर्ड तक लगा दिया। 19 जनवरी की शाम को जागृति विहार के सेक्टर 5 स्थित सुमित शर्मा के घर पहुंचे और उन्हें सबसे पहले ढाढस बंधाया। विनीत अग्रवाल शारदा ने सौमित्र शर्मा से पलायन करने का बोर्ड अपने घर से हटाने को कहा।
फिर विनीत अग्रवाल शारदा ने मौके से ही एडीजी राजीव सब्बरवाल से बात की उन्हें अगले दिन मिलने के लिए बुला लिया। माता पिता के साथ विनीत अग्रवाल शारदा से मिले और एडीजी राजीव सब्बरवाल ने तुरंत क्राइम ब्रांच की एक टीम गठित की और अब 1 दिन पहले क्राइम ब्रांच टीम टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी।
पिता सौमित्र शर्मा एवं माँ रितु शर्मा को पुलिस टीम साथ लेकर बनारस पहुंची जहां पर एक होटल में उनका बेटा काम करता हुआ मिला। जानकारी मिलते ही भाजपा के वरिष्ठ नेता विनीत अग्रवाल शारदा जागृति विहार भाजपा कार्यकर्ता बूथ अध्यक्ष सौमित्र शर्मा के घर पहंचे और माता, पिता, बहन और घर सकुशल लौटने वाले बेटे को लड्डू खिलाया और भावुक होकर बच्चे को गले लगाया।

