- विवेक कॉलेज आॅफ लॉ का परीक्षा परिणाम घोषित
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: विवेक कॉलेज आॅफ लॉ की सभी सेमेस्टर की विश्वविद्यालय परीक्षाओं का परिणाम घोषित किया जा चुका है। बीएएलएलबी मे चारु ने प्रथम सैमेस्टर में 70 प्रतिशत अंक प्राप्त कर, द्वितीय सेमेस्टर मे श्रुति खुराना ने 69.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर, चतुर्थ सेमेस्टर मे कृतिका अग्रवाल ने 72.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर, षष्ठम् सेमेस्टर मे सायमा ने 71 प्रतिशत अंक प्राप्त कर महाविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। महाविद्यालय के चैयरमेन अमित गोयल, सचिव दीपक मित्तल, कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र अग्रवाल और प्राचार्य डा राजीव चौधरी ने छात्र/छात्राओ को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

