Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

ट्रक की टक्कर से महिला की मौत, दो बच्चे घायल

  • बाइक सवार दंपति को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर

जनवाणी संवाददाता |

कांधला: तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंची और घायल बच्चों को प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

शुक्रवार को क्षेत्र के गांव दुर्गनपुर निवासी उत्तम अपनी पत्नी सोनम और दो बच्चों बेटे चिराग व बेटी पवित्रा के साथ कैराना अपनी रिश्तेदारी में जाने के लिए घर से बाइक पर चला था। जब वह कांधला थाने से कुछ दूर स्थित ईंट भट्ठे के पास पहुंचा तो पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक में साईड मार दी। ट्रक की टक्कर से बाइक अनियंत्रित हो गई तथा बाइक से सोनम व दोनों बच्चे सड़क पर गिर पडे।

सोनम का सिर जमीन में लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बदहवाश उत्तम पत्नी के शव और घायल बच्चों को देखकर उनके पास ही बैठ गया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे राहगिरों ने हादसे की सूचना पुलिस एवं एम्बुलेंस को दी।

इस दौरान घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्चों को प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं उत्तम का घटना के बाद रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले की सूचना उत्तम के परिजनों को दे दी है।

थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि घटना की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी। शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Bihar News: कॉल पर दी धमकी, फिर पुलिस से भिड़ंत, STF जवान शहीद, दो अपराधी मारे गए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया...

UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की बेरहमी से हत्या, इलाके में दहशत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र...

UP: मुरादाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, चार युवकों की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।...

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...
spot_imgspot_img