Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

फलावदा में स्वास्थ्य केंद्र पर लगे शिविर में लोगों ने किया रक्तदान

जनवाणी संवाददाता |

फलावदा: स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉक्टरों ने लोगों को रक्तदान के फायदे बताएं। रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगे रक्तदान शिविर का उद्घाटन नगर पंचायत के चेयरमैन अब्दुस समद व मवाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ सतीश भास्कर द्वारा संयुक्त रुप से फीता काटकर किया गया।

इस मौके पर डॉक्टर सतीश भास्कर ने लोगों को रक्तदान करने के फायदे बताएं तथा लोगों से रक्तदान करने का आह्वान किया। वहीं नगर पंचायत के चेयरमैन अब्दुस समद ने लोगों को कोरोना वैक्सीन के टीके लगवाने के लिए जागरूक किया।

रक्तदान शिविर में जिला अस्पताल की टीम के डॉक्टर सौरभ, अखिलेश कुमार, सतवीर सिंह विकास कुमार आदि शामिल रहे। इस मौके पर जागरूक लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में डॉ अरुण कुमार, जतिन बंसल, मुनेश कुमार, विपिन वार्ष्णेय, एएनएम अर्चना, लैब टेक्नीशियन संजय आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img