Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

जानिए, गौहर खान पर क्यों हुआ FIR, एक्ट्रेस पर लगा यह आरोप

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारत में एक बार फिर से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। बॉलीवुड के कई ऐक्टर्स इसकी चपेट में आ चुके हैं। अब बीएमसी ने बॉलीवुड ऐक्ट्रेस के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह ऐक्ट्रेस गौहर खान हैं। बीएमसी ने एफआईआर की कॉपी ट्वीट की है लेकिन इसमें नाम ब्लर कर दिया है।

शहर की सुरक्षा के साथ समझौता नहीं

बीएमसी ने ट्वीट में लिखा है, शहर की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं। बीएमसी ने बॉलिवुड ऐक्टर के खिलाफ पॉजिटिव आने पर कोविड 19 की गाइडलाइन ना फॉलो करने पर एफआईआर दर्ज की है। सभी पर नियम समान रूप से लागू होते हैं। हम नागरिकों से आग्रह करते हैं कि सभी गाइडलाइन्स फॉलो करें और शहर को वायरस को हराने में करने में मदद करें।

कोरोना के बाद भी घूमती दिखीं गौहर

सोमवार को जारी किए गए स्टेटमेंट के मुताबिक, 11 मार्च को गौहर का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था। उन्हें होम क्वॉरंटीन रहना था। बीएमसी को सूचना मिली कि उन्हें पब्लिक प्लेस पर देखा गया। वह कोरोना के बाद भी शूट पर गईं। गौहर के बाहर निकलने की सूचना मिलने पर जब बीएमसी अधिकारी उन्हें समझाने पहुंचे तो उन्होंने दरवाजा नहीं खोला और फोन, मेसेज का भी जवाब नहीं दिया। बाद में लोकल सोशल वर्कर के कहने पर दरवाजा खोला और हैंड स्टैंप लगाया जा सका।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img