Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

कलियर: पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में नजीबाबाद के युवक की मौत

  • परिजनों में मचा कोहराम
  • अजीम का शव लेने नजीबाबाद से कलियर पहुंचे परिजन

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: उत्तराखंड के कलियर में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में नजीबाबाद के युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। युवक कुछ दिन पूर्व ही कलियर गया था। नगर के मौहल्ला मुगलूशाह स्थित बसंती माता निवासी हाफिज अखलाक का पुत्र 35 वर्षीय अज़ीम अभी कुछ दिन पूर्व मौहल्ले के ही एक युवक के साथ कलियर में एक पटाखा फैक्ट्री में पैकिंग का काम करने के लिए गया था। कलियर स्थित हज हाउस के पिछली तरफ मौहल्ला माहिग्रान निवासी जाकिर का फुलझड़ी रखने का गोदाम है। गुरुवार को अचानक उक्त फैक्ट्री में विस्फ़ोट हो गया।

घटना के समय तीन महिलाओं समेत पांच लोग मौजूद थे। वही दस लोग हादसे से कुछ देर पहले ही खाना खाकर बाहर घूमने के लिए निकले थे। बताया जाता है कि धमाका इतना जबरदस्त था कि भीतर मौजूद दो लोगों के चीथड़े उड़ गए। गोदाम की टीन शेड भी उखड़ गई। तीन अन्य अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। देखते ही देखते पूरे गोदाम में आग फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि इस पर चिंगारी गिरने से विस्फोट हुआ होगा।

हालांकि धमाके का मुख्य कारण सामने नहीं आया है। मृतकों की शिनाख्त रिंकू निवासी मानियावाला गढ़ी जिला बिजनौर तथा अजीम निवास मौहल्ला मुगलूशाह बसंती माता नजीबाबाद के रूप में हुई। घायलों में कोटद्वार निवासी दिलशाद उसकी दो बेटियां सुमाइला तथा सिमरन शामिल हैं।

नजीबाबाद के मौहल्ला मुगलूशाह बसंती माता निवासी हाफिज अखलाक को उनके पुत्र अज़ीम की विस्फोट में दर्दनाक मौत होने की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। परिवार के लोग शव लेने रवाना हो गए है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img