- एसडीएम सदर को सौंपा कानून वापस लेने को ज्ञापन
जनवाणी संवाददाता |
शामली: भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने तीन कृषि कानूनों के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। उसके बाद उप जिलाधिकारी सदर को ज्ञापन सौंपा।
शुक्रवार को भाकियू ने नवीन मंडी में धरना-प्रदर्शन किया गया। उसके बाद तीन कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग करते हुए उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि तीनों कृषि कानून किसानों के हित में नहीं है। यह किसानों को पूर्ण रूप से बर्बाद कर देंगे।
न्यूनतम समर्थन मूल्य पर भारत सरकार कानून बनाए। इसके विपरीत यदि खरीद होती है तो उसको दंड और जुर्माने का प्रावधान होना चाहिए। जब तक तीनों बिल वापस नहीं होते हैं, तब तक भाकियू लगातार आंदोलन करती रहेगी।
दूसरी ओर, भाकियू के प्रदर्शन के नजर पुलिस ने भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष दीपक शर्मा को उनके आवास पर सुबह ही नजर बंद कर दिया था। ज्ञापन सौंपे जाने के बाद उनको मुक्त किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप कुमार, संजीव राठी, गय्यूर हसन, ओमपाल पटवारी, देशपाल चेयरमैन, अमरदीप लाटियान, मुनव्वर हसन, तासीम, तालिब चौधरी, सदाकत आमिर राव, शाहबाज अंसारी, गुलफाम आदि मौजूद रहे।

