- कौशल प्रशिक्षण दिया, 12 अप्रैल से शुरू होगा ब्यूटीशियन एवं सिलाई का प्रशिक्षण
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: सखी वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण एवं आत्म निर्भर बनाने के लिए जागरूक किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष डॉ राखी अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं को आज आत्म निर्भर होने की जरूरत है।
सोसाइटी की ओर से महिलाओं व किशोरियों को नि:शुल्क प्रशिक्षण देकर उन्हें प्रमाणपत्र भी दिए जाने की योजना हैं। पूजा हॉस्पिटल में सखी वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आयोजित महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में अध्यक्ष डा’राखी आनंद अग्रवाल ने महिलाओं को जागरूक किया।
उन्होंने कहा कि सोसाइटी की ओर से महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में कौशल प्रशिक्षण दिया गया। सोसाइटी की ओर से सेनेटरी पैड मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाई जाएगी और 12 अप्रैल से ब्यूटीशियन और सिलाई का कोर्स भी शुरू किया जाएगा।
दिल्ली की मेक अप एकेडमी की प्रशिक्षक रिया वशिष्ठ जरूरतमंद महिलाओं और किशोरियों को नि:शुल्क प्रशिक्षण प्रदान करेंगी। प्रशिक्षण के बाद उन्हें प्रमाण-पत्र भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख चार अप्रैल है।
कार्यक्रम में सिलाई के लिए 120 और ब्युटिशन के लिए 70 किशोरियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। कार्यक्रम में मोना, कोमल, दिया, पारूल, रेनू, मीना, साक्षी, शोभा, शुभाक्षी आदि मौजूद रही।

