- कोविड 19 को देखते हुए शासन की गाइड लाइन में होली मनाने के निर्देश
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: होली पर्व के नजदीक आते ही नगर के बाजार रंग बिरंगी पिचकारियों एंव होली के सामान से सज गये है। उधर दुकानों पर गुंजिया व मिठाईयों की खुशबू भी महकनी शुरू हो गई है। हालांकि कोरोना का कहर अभी जारी है। ऐसें में प्रशासन ने शासन द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का पालन करते हुए त्यौहार मनाने की बात कही है।
होली का पर्व प्रत्येक वर्ष नई उमंग के साथ मनाया जाता है। रविवार को होली दहन और सोमवार को रंग की होली खेली जाएगी। इस बार की होली को लेकर युवाओं में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। बाजार में रंग बिरंगी पिचकारियों एवं अबीर गुलाल से सज गये है।
बाजारों में रंग बिरंगी पिचकारी बच्चों की पहली पसंद बन रही है। 21 मार्च को मनाये जाने वाले होली पर्व के लिए दूकानों पर गुंजिया की खुशबू की महक भी उठने लगी है। प्रतिदिन बाजारों में खरीदारो की भीड़ बढ़ रही है। लेकिन होली के सामान पर मंहगाई भी साफ नजर आ रही है। बच्चों की पिचकारी 20रूपये से लेकर 100 रूपये तक बिक रही है। होली पर्व पर सुगंधित गुलाल टोपी आदि जमकर बिक रही है।
केमिकल युक्त व पक्के रंगों से खरीदार परहेज करते दिखाई दे रहें है। उधर शासन ने कोरोना महामारी के चलते भीड़ एकत्रित न करने, मास्क का प्रयोग करने आदि कई सावधानियां बरतने के निर्देश दिए है। वहीं सीओ गजेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि रंग जुलूस की अनुमति शासन की गाइड लाइन के अनुसार दी जाएगी।

