Home National News महाराष्ट्र: शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता बने अरविंद सावंत

महाराष्ट्र: शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता बने अरविंद सावंत

0
महाराष्ट्र: शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता बने अरविंद सावंत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने लोकसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद सावंत को पार्टी का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया है। उन्हें यह जिम्मेदारी संजय राउत के समकक्ष मिली है। अभी तक संजय राउत अकेले ही पार्टी के मुख्य प्रवक्ता थे। अब अरविंद सावंत की नियुक्ति को संजय राउत का कद घटाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।

शिवसेना ने बुधवार को सावंत को पार्टी का मुख्य प्रवक्ता बनाया है। बता दें कि सांसद अरविंद सावंत पहले भी पार्टी के प्रवक्ता रह चुके हैं। साल 2019 से पहले भाजपा और शिवसेना गठबंधन में थी, तो वे केंद्रीय कैबिनेट में शिवसेना के अकेले मंत्री थे।

शिवसेना ने बुधवार को पार्टी के मुखपत्र सामना में अपने प्रवक्ताओं की एक नई सूची प्रकाशित की। राज्यसभा सदस्य और सामाना के कार्यकारी संपादक राउत को पिछले साल सितंबर में पार्टी का मुख्य प्रवक्ता बनाया गया था।

सावंत को शिवसेना प्रमुख नियुक्त करने का कदम राउत के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने महाराष्ट्र के राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता अनिल देशमुख को ‘एक्सीडेंटल होम मिनिस्टर बता दिया था। संजय राउत के मुख्य प्रवक्ता रहते हुए सावंत की नियुक्ति को राउत के पर काटने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है