Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

अगले दो-तीन साल तक खेल सकता हूं: उमेश यादव

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव ने कहा कि वह अगले दो से तीन साल तक खेल सकते हैं और साथ ही वह जून में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में मैच विजेता प्रदर्शन करना चाहते हैं। उमेश ने अपने करियर में अब तक 48 टेस्ट मैच खेले हैं।

वह इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह के साथ भारत के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजी आक्रमण का हिस्सा रहे हैं। पिछले तीन वर्षों में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद उमेश की प्रतिस्पर्धा के कारण अंतिम एकादश में जगह पक्की नहीं रही जो कि मोहम्मद सिराज के आने से अधिक कड़ी हो गई है।

उमेश ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से कहा कि मैं अभी 33 साल का हूं और मैं जानता हूं कि मैं ज्यादा से ज्यादा अगले दो या तीन साल तक अपने शरीर को खेल के लायक फिट रख सकता हूं। इसके अलावा कुछ युवा खिलाड़ी भी आ रहे हैं। यह अच्छा है क्योंकि आखिर में इससे टीम को ही लाभ होता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img