Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर वार, कहा- खर्चा पे भी हो चर्चा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम की पृष्ठभूमि में उन पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि ‘खर्चा पे भी चर्चा’ होनी चाहिए। राहुल गांधी ने सवाल किया कि प्रधानमंत्री पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई कीमतों को लेकर चर्चा क्यों नहीं करते हैं?

राहुल गांधी ने एक ट्वीट में कहा कि, ‘केंद्र सरकार की कर वसूली के कारण गाड़ी में पेट्रोल-डीजल भरवाना भी किसी परीक्षा से कम नहीं है। फिर प्रधानमंत्री इस पर चर्चा क्यों नहीं करते? खर्चा पे भी हो चर्चा!’

आज इतनी है कीमत

मालूम हो कि आज सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज भी पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रहे। बीते मंगलवार को पेट्रोल 22 पैसे और डीजल 23 पैसे सस्ता हुआ था, लेकिन देश में तेल की कीमत अब भी बहुत ज्यादा है, जिससे जनता परेशान है। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 90.56 रुपये जबकि डीजल का दाम 80.87 रुपये प्रति लीटर है। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 96.98 रुपये व डीजल की कीमत 87.96 रुपये प्रति लीटर है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img