Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

नोएडा की झुग्गियों में लगी भीषण आग, दो बच्चों की मौत

जनवाणी ब्यूरो |

नोएडा: रविवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग थाना फेस-3 क्षेत्र के सेक्टर-63 स्थित बहलोलपुर की झुग्गियों में लग गई है। दमकल विभाग की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं, बावजूद इसके आग पर काबू नहीं पाया गया। आग लगने से चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई है।

बताया जा रहा है कि जहां आग लगी है, वहां करीब 12 सौ झुग्गियां हैं। आग में जलकर दो बच्चों की मौत हो गई है। दोनों बच्चों को उसकी मां सुलाकर काम पर गई थी। तभी यह हादसा हुआ। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मौके पर पुलिस बल व फायर ब्रिगेड द्वारा आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है।

यह जानकारी गौतमबुद्धनगर पुलिस की मीडिया सेल ने दी है। इन झोपड़ियों में कबाड़ का सामान रखा होने के कारण आग तीव्र गति से फैल रही है। आसपास के सेक्टरों में धुआं ही धुआं है। चारों तरफ धुएं का गुबार बन गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img