Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

अभिनेता सतीश कौल पंचतत्व में विलीन, लुधियाना में हुआ अंतिम संस्कार

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: मशहूर पंजाबी अभिनेता सतीश कौल के पार्थिव शरीर का रविवार दोपहर बाद लुधियाना के माडल टाउन एक्सटेंशन स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके अंतिम संस्कार के मौके पर केयर टेकर सत्यादेवी सहित चंद लोग ही मौजूद रहे। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरफ से पीएमआईडीबी चेयरमैन केके बाबा अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे। लेकिन जिला प्रशासन की तरफ से कोई अधिकारी वहां नहीं पहुंचा।

गौरतलब है कि पॉलीवुड में 300 फिल्मों में अभिनय करने वाले सतीश कौल बीते कुछ साल से गुमनामी की जिंदगी जी रहे थे। पहले वह लुधियाना के एक वृद्ध आश्रम में रहते रहे, अब बीते कुछ साल से उनकी प्रशंसक सत्या देवी ही उनकी देखभाल कर रहीं थीं। दोनों ही एक किराये के घर में रह रहे थे। उनकी आर्थिक हालत इस कदर खराब हो चुकी थी कि 2019 में उन्हें आम लोगों से सहायता मांगने की नौबत आ गई थी। उस समय पंजाब सरकार ने उन्हें पांच लाख रुपये दिए थे।

कूल्हे में फ्रैक्चर होने के कारण वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। आठ अप्रैल को उन्हें बीमार होने के कारण लुधियाना के चैरिटेबल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान पता चला कि वह कोरोना संक्रमित भी हैं। शनिवार को उनका देहांत हो गया था। रविवार को उनका शव एंबुलेंस से श्मशान घाट लाया गया। यहां पर वालंटियर्स ने विद्युत शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img