Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

गरीब कन्याओं की शादी में योगदान करेगी ब्राह्मण परिषद

  • समाज की उन्नति के लिए ब्राह्मण चेतना परिषद की बैठक

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: ब्राह्मण समाज की गरीब कन्याओं की शादी में योगदान के लिए अखिल भारतीय ब्राह्मण चेतना परिषद आगे आया है। वहीं समाज की उन्नति के लिए भी ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने चर्चा की।

रविवार को अखिल भारतीय ब्राह्माण चेतना परिषद की एक बैठक बलभद्र मंदिर स्थित पंड़ित ओमप्रकाश शर्मा के आवास पर हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए घनश्याम शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज की उन्नति एवं सम्मान में अनेक कार्य करने की जरूरत है। उन्होंने समाज की एकजुटता पर बल दिया गया।

बैठक में विद्यालय के माध्यम से इंटर एवं डिग्री कॉलेज के गरीब छात्रों की सहायता के लिए निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त गरीब कन्याओं के विवाह में योगदान तथा दहेज विहीन शादी पर जोर दिया गया। त्रिस्तरीय चुनाव में ब्राह्मण सभी के प्रत्याशियों की मदद का निर्णय भी लिया गया।

बैठक में ओमप्रकाश शर्मा, राजकुमार शर्मा, नरेंद्र शर्मा, चंद्रकुमार शर्मा, शशि शर्मा, सुरेश शर्मा, महिपाल शर्मा, सुभाष शर्मा, पवन शर्मा, नवरत्न शर्मा, बाबूराम शर्मा, श्रीपाल शर्मा, अनिल शर्मा, सतीश शर्मा, रामकुमार शर्मा, महावीर शर्मा आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...
spot_imgspot_img