Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

शराब बनाकर वोटरों को पिलाने वाला प्रत्याशी पति गिरफ्तार

  • मन्दवाडी में पुलिस ने पकड़ी प्रत्याशी के घर शराब की फैक्ट्री
  • भारी मात्रा में शराब बरामद, आरोपी भेजा जेल

जनवाणी संवाददाता |

फलावदा: ग्राम पंचायत की सत्ता तक पहुंचने की कवायद में खुद ही शराब का उत्पादन करके वोटरों को पिलाने वाला पुलिस ने धर दबोचा। छापेमारी के दौरान मौके से भारी मात्रा में शराब तथा घातक रासायनिक पदार्थ बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक गांव के दीपचंद पुत्र जगदीश गुर्जर की पत्नी प्रधान पद पर चुनाव लड़ रही है। वोटरों को लुभाने के लिए चल रही पीने पिलाने की प्रतिस्पर्धा में अपने प्रतिद्वंदीयों को मात देने के लिए दीपचंद ने शराब का उत्पादन ही शुरु कर दिया।

वह खुद शराब का उत्पादन करके सुरा प्रेमी वोटरों के सत्कार में लगा हुआ था। कई दिनों से यह सिलसिला चला आ रहा था। मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना दिए जाने पर थाना प्रभारी शिव वीर भदौरिया की अगुवाई में उपनिरीक्षक पवन गंगवार द्वारा अपने मातहतों के साथ प्रत्याशी के घर छापा मारा गया।

छापे के दौरान पुलिस को कामयाबी मिल गई। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में शराब के पव्वे तथा शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाले घातक रासायनिक पदार्थ के अलावा 20 लीटर अपमिश्रित शराब भी बरामद की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी शराब का उत्पादन करके वोटरों को दे रहा था। उम्मीदवार के पति दीपचंद को आबकारी अधिनियम की धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर के उसे जेल भेज दिया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

IPL 2026: धोनी की चोट ने CSK को दिया बड़ा झटका, जानें कितने मैच मिस करेंगे?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आईपीएल 2026 शुरू होने से...

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...
spot_imgspot_img