Sunday, March 29, 2026
- Advertisement -

साहब! रात्रि लॉकडाउन में माफिया कर रहे धरती छलनी

  • हस्तिनापुर पुलिस की सेटिंग से चल रहा है खनन रातभर सड़कों पर दौड़ रहे मिट्टी से भरे डंपर

जनवाणी संवाददाता |

हस्तिनापुर: कोरोना वैश्विक महामारी के संकट की चपेट में आए परिवार के बिछड़ जाने पर उनकी आंखों के आंसू सूखने का नाम नहीं ले रहे हैं तो वहीं हस्तिनापुर पुलिस खनन माफियाओं के सिर पर हाथ रखकर धरती का सीना छलनी कराकर उच्चाधिकारियों के आंखों में धूल झोंकने का काम कर रही है।

जहां दिन में लॉकडाउन का हलफनामा बताकर रास्ते से गुजरने वालों पर चाबुक चलाते हुए प्रतिदिन गरीबों का चालान काट कर लाठी भांझती देखी जाती है तो वहीं रात्रि लॉकडाउन में खनन माफिया धरती का सीना छलनी कर डंपर में मिट्टी भरकर थाने के सामने से ही खुलेआम बे-रोकटोक फर्राटा भर रहे हैं। हस्तिनापुर वासियों ने मामले की शिकायत सीएम आदित्यानाथ योगी के पोर्टल पर कर कार्रवाई की मांग उठाई है।

हस्तिनापुर पुलिस एक बार फिर उच्चाधिकारियों की आंखों में धूल झोंककर अपने गोरखधंधे को सुचारू करने में कामयाब होती नजर आ रही है। रात्रि लॉकडाउन में खनन माफिया धरती का सीना छलनी कर अपने स्वार्थ के लिए इंसानियत को शर्मसार कर दिया है।

हस्तिनापुर पुलिस कहने के लिए खादर क्षेत्र में बनने वाली जहरीली शराब, सट्टा, जुआ आदि नंबर दो के गोरखधंधा कराने की एवज में मोटी रकम वसूल कर धड़ल्ले से कराने में जुटी हुई हैं तो वहीं लॉकडाउन का पालन कराने के बजाय खनन माफियाओ से सांठगांठ कर रात्रिकालीन में धरती का सीना छलनी करवा रही है।

हस्तिनापुर पुलिस जहां तीन घंटे तक की छूट में खुलने वाली मार्केट के बाद पुलिस आने जाने वाले राहगीरों को रोक कर लॉकडाउन का उल्लंघन करने का पाठ पढ़ाकर उनपर सख्ती दिखाते हुए प्रतिदिन चालान काटकर जुर्माना लगा रही है तो वहीं, खनन माफिया रात्रि लॉकडाउन में धरती का सीना छलनी कर मिट्टी से भरकर डंपरों से फर्राटा भरते नजर आ रहे हैं।

हस्तिनापुर के वाशिंदों का कहना है कि हस्तिनापुर पुलिस की सेटिंग से नगर क्षेत्र में गोरखधंधा रोकने के बजाय पुलिस उच्चाधिकारियों की आंखों में धूल झोंककर अपनी जेब भरने में लगी हुई हैं। कहने के लिए खनन माफिया पुलिस प्रशासन की अनुमति का ढोल पीट रहे हैं, लेकिन उच्चाधिकारी पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा को ऐसी खनन करने की अनुमति प्रदान नहीं की है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भविष्य की सुपरस्टार हैं आयशा खान

एक्ट्रेस आयशा खान ने साल 2025 में फिल्म 'जाट'...

सेल्फ ऑब्सेशन के लिए जानी जाती हैं उर्वशी रौतेला

बॉलीवुड से लेकर इंटरनेशनल फैशन और ग्लैमर इंडस्ट्री तक...

मनोरंजन की गिरावट और मौन सेंसर बोर्ड

अजय जैन 'विकल्प' 'कृत्रिम बुद्धिमत्ता' के दौर में इन दिनों...

फरेब लाल का एआई और ठगी गई जनता

रामपुर गांव के आधुनिकतावादी 'फरेब लाल' ने जब इस...

भविष्य की रोशनी का वैश्विक संकल्प

प्रकृति और मनुष्य का रिश्ता आदिकाल से एक अटूट...
spot_imgspot_img