Sunday, June 21, 2026
- Advertisement -

युवती की हत्या कर बाइक से फरार हो गए हत्यारे

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: रमाला थाने के कासिमपुर खेड़ी गांव में दोपहर के समय अपने घर के कमरे में सो रही एक युवती को बाइक सवार दो युवकों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारे बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसपी ने मामले की जानकारी ली। भारी संख्या में गांव में पहुंची पुलिस व पीएसी ने आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी। आरोपी फरार हो गए थे।

कासिमपुर खेड़ी गांव निवासी युवती अर्चना पुत्री महेन्द्र (18) मंगलवार को दोपहर में अपने घर के कमरे में सो रही थी। उसके परिजन दूसरे कमरे में थे। करीब साढ़े तीन चार बजे के आसपास गांव के दो युवक बाइक पर सवार होकर उसके घर में घुस गए। अर्चना जिस जगह सो रही थी,वहीं पहुंच गए। अर्चना की कनपटी पर तमंचा सटाकर हमलावर एक ने गोली चला दी।

बाहर गली में दूसरा युवक बाइक स्टार्ट किए खड़ा रहा। हमलावर गोली मारकर बाइक पर सवार होकर फरार हो गया। गोली की आवाज सुनकर उसके परिजन मौके पर पहुंचे तो उनकी चीख निकल गई। अर्चना वहां मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। चारों ओर खून ही खून फैल गया था। पड़ोस में शोर शराबा हो गया। काफी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। सूचना एसपी व एएसपी को मिली तो वह भी मौके पर पहुंच गए।

सीओ बड़ौत समेत आसपास के थानों की पुलिस व पीएसी मौके पर पहुंच गई। एसपी ने मृतका के परिजनों से पूछताछ की। परिजनों ने बताया कि दस मार्च को गांव का ही विनय पुत्र भूपेन्द्र उसके घर में घुस गया था। जाग होने पर अर्चना का भाई कपिल उठकर विनय को पकड़ने लगा तो उसे धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया था। वह फरार हो गया था। इस संबंध में रमाला थाने पर तहरीर दी थी।

हालांकि बाद में मामले का समझौता हो गया था। तब के बाद उन्हें पता ही चला कि वह अर्चना की वह हत्या करने की फिराक में है। वह घर के दूसरे कमरे में थे। अचानक ही घर में घुसा था। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी। वह फरार हो गए थे। पुलिस ने पूछताछ के लिए उसके परिजनों को हिरासत में लिया। युवती के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में विनय पुत्र भूपेन्द्र व एक अज्ञात के खिलाफ रमाला थाने पर मुकदमा दर्ज कराया गया।


spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CBSE Result 2026: CBSE छात्रों के लिए बड़ी राहत, पुनर्मूल्यांकन पूरा, जल्द आएंगे बाकी परिणाम

जनवाणी ब्युरो | नई दिल्ली: नीट यूजी पुनर्परीक्षा के बीच...

World Yoga Day: अक्षय कुमार से शिल्पा शेट्टी तक, योग दिवस पर सितारों में दिखा फिटनेस का जुनून

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: नरोत्तमगढ़ के पास सड़क किनारे मिला युवक का शव, हादसे की आशंका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र में ग्राम नरोत्तमगढ़...
spot_imgspot_img