Sunday, June 21, 2026
- Advertisement -

ईयरफोन पर गाने सुनते ट्रैक पार करना महंगा पड़ा, मौत

  • कांधला रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर युवक मौत

जनवाणी संवाददाता |

कांधला: मोबाइल फोन पर ईयरलीड लगाकर गाने सुनता हुआ दिल्ली-सहारनपुर रेलवे ट्रैक को पार करे युवक को दिल्ली की ओर से आ रही ट्रेन ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे युवक की ट्रेन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर परिजन युवक का शव को अपने साथ ले गए और बिना पुलिस कार्यवाही के अंतिम संस्कार कर दिया।

नगर के मौहल्ला रायजादगान निवासी अंकित (25) पुत्र देवेन्द्र सिंह क्षेत्र के गांव भारसी के एक ईंट भट्ठे पर रहकर अपने परिवार का लालन पोषण कर रहा था। मंगलवार की सुबह अंकित दिशा शौच के लिए दिल्ली-सहारनपुर रेलवे ट्रैक की ओर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब वह ट्रैक पार कर रहा था तो तभी दिल्ली की ओर से आ रही ट्रेन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ईंट भट्ठे पर कार्य करने वाले लोगों के अनुसार, अंकित ने अपने कानों में ईयरफोन लगा रखा था। जिसके कारण उसे ट्रेन के आने का पता नहीं लग सका। घटना के बाद ईंट भट्ठे पर काम करने वाले लोगों ने मामले की सूचना अंकित के परिजनों को दी।

सूचना पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचें। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस से उन्होंने बिना किसी कार्यवाही के अंतिम संस्कार की इच्छा जताई जिस पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव अपने घर ले गए और बाद में वहां उसका गमगीन महौल में अंतिम संस्कार कर दिया। अंकित की मौत के बाद से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

चार पेटी शराब बरामद
कांधला। सोमवार को बडौत डिपो से अनुबन्ध में चल रही बस सहारनपुर से लोनी मोड के लिए सात यात्रियों को लेकर चली थी। परिचालक के अनुसार, कांधला बस स्टैंड पर एक युवक दो बैगों को लेकर बस में चढ़ा। युवक ने बैग बस में रखे और पांच मिनट में आने की बात कहकर उतर गया।

जब युवक काफी देर में भी नहीं आया तो परिचालक ने बैग खेलकर देखे। दोनों बैगों में शराब की पेटियां थी। परिचालक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शराब कब्जे में ले ली। पुलिस के अनुसार बस से चार पेटी शराब बरामद हुई है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है।


spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

CBSE Result 2026: CBSE छात्रों के लिए बड़ी राहत, पुनर्मूल्यांकन पूरा, जल्द आएंगे बाकी परिणाम

जनवाणी ब्युरो | नई दिल्ली: नीट यूजी पुनर्परीक्षा के बीच...

World Yoga Day: अक्षय कुमार से शिल्पा शेट्टी तक, योग दिवस पर सितारों में दिखा फिटनेस का जुनून

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: नरोत्तमगढ़ के पास सड़क किनारे मिला युवक का शव, हादसे की आशंका

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र में ग्राम नरोत्तमगढ़...
spot_imgspot_img