Saturday, March 28, 2026
- Advertisement -

ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के जूनियर इंजीनियर की कोरोना संक्रमण से मौत

  • गाजियाबाद के अस्पताल में चल रहा था शाहिद हसन का ईलाज
  • मुजफ्फरनगर में कोविड प्रोटोकाल के तहत शव सुपुर्द ए खाक

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में अवर अभियंता के पद पर तैनात शाहिद हसन का गाजियाबाद के अस्पताल में सोमवार आधी रात को निधन हो गया। अवर अभियंता कोरोना संक्रमण से पीड़ित चल रहे थे। इससे पहले उनका ईलाज मुजफ्फरनगर और सहारनपुर कराया गया लेकिन आराम न लगने पर उनको गाजियाबाद भर्ती कराया गया था। मंगलवार को कोविड प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुए शव मुजफ्फरनगर में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।

मुजफ्फरनगर निवासी शाहिद हसन शामली में ग्रामीण अभियंत्रण वि​भाग में अवर अभियंता के पद पर तैनात थे। आरइडी के अधिशासी अभियंता जवाहर सिंह ने बताया कि पिछले दिनों जेई शाहिद हसन को बुखार और सांस लेने में दिक्कत होने के बाद परिजनों ने मुजफ्फरनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। एंटीजन और आरटी-पीसीआर में उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी।

उनका बेटा सहारनपुर स्थित सरकारी मेडिकल कालेज में एमबीबीएस का छात्र है इसलिए वह मुजफ्फरनगर से अपने पिता शाहिद हसन को सहारनपुर ले गए और वहां सरकारी अस्पताल में भर्ती करा दिया। चिकित्सकों के काफी प्रयास के बाद वहां भी शाहिद हसन के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ जिस पर उनका बेटा अपने पिता को गाजियाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गया, जहां सोमवार की आधी रात में उनका कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया।

सोमवार को कोविड प्रोटोकाल के तहत अवर अभियंता शाहिद हसन का शव मुजफ्फरनगर में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। इधर, शामली स्थित ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। बताया गया कि अवर अभियंता शाहिद हसन मिलनसार, मृदुभाषी और व्यवहारिक इंसान थे।


spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img