Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

40 किलो गौमांस के साथ एक युवक गिरफ्तार

  • एक अन्य मामले में नशीले पदार्थ के साथ आरोपी गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: स्थानीय पुलिस ने एक मामले में गौवंशीय मांस व दूसरे मामले में नशीली गोलियों के साथ अलग अलग दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया है।

गौवंशीय मांस के साथ गिरफ्तार एक युवक के अन्य साथी भागने में कामयाब हो गए। जबकि पुलिस ने मौके से मांस काटने के उपकरण रस्सी आदि भी बरामद कर लिए। पकड़ गये युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जाब्तागंज चौकी प्रभारी अजय मिश्रा ने टीम के साथ मेंहदीबाग चार मीनार क्षेत्र में छापा मारकर एक युवक को 40 किलो गोमांस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये उस्मान पुत्र सुलेमान निवासी मौहल्ला बिसातियान ने बताया कि उसने अपने साथी इस्लाम पुत्र अनीस के साथ पठानपुरा से नदीम की गाय की बछिया चोरी की थी।

साथियों इस्लाम अहसान, सुल्तान पुत्रगण अनीस निवासी पठानपुरा के साथ अपने घर पर काट रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी का चालान कर दिया है।

उधर दूसरी ओर संदिग्ध हालत में घूम रहे एक युवक को पुलिस ने नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर लिया।तलाशी लेने पर युवक के पास से 900 नशीली गोलियां बरामद हुई। बीती रात्रि पुलिस गश्त कर रही थी। सूचना पर पुलिस ने जाब्तागंज स्थित फाटक नं0 3 में संदिग्ध हालत में घूम रहे युवक को धर दबोचा।

तलाशी लेने पर युवक ने अपना नाम गौरव पहाड़ी पुत्र दिनेश मौहल्ला संतोमालन के पास से 900 गोलियां बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img