Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

शरारती तत्वों द्वारा मंदिर की ग्रिल तोड़े जाने से श्रद्धालुओं में रोष

जनवाणी संवाददाता |

चांदपुर: शरारती तत्वों ने ग्राम स्थित स्याऊ स्थित श्रद्धालुओं की प्रमुख आस्था के केंद्र बाबा झारखंड शिव मंदिर के बाहर लगी ग्रिल तोड़ दी। मंदिर की ग्रिल तोड़े जाने से श्रद्धालुओं में रोष है। घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई है।

कस्बे से सटे ग्राम स्याऊ के जंगल में स्थित बाबा झारखंड शिव मंदिर क्षेत्र के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। मंदिर में सोमवार को जल चढ़ाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। अन्य दिनों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक कर मन्नतें मांगते हैं। मंदिर के मुख्य गेट के बाहर मंदिर समिति द्वारा लोहे के पाइप की ग्रिल लगाई गई थी।

कोरोना संक्रमण काल के दौरान मंदिर की ओर श्रद्धालुओं का जाना कम हो रहा है। जिसका लाभ उठाकर शुक्रवार की रात्रि शरारती तत्वों ने मंदिर गेट के बाहर लगी गिरिल तोड़ दी। इतना ही नहीं शरारती तत्वों द्वारा वहा लगी लाइटें भी तोड़ी गई। सुबह के समय मंदिर पहुंचे पुजारी अशोक गिरी को घटना का पता लगा तो उन्होंने इसकी जानकारी मंदिर समिति पदाधिकारियों को दी।

मंदिर कमेटी के लोगों ने बताया कि मंदिर परिसर में पिछले काफी समय से चोरी की कई घटनाएं हो चुकी है। लेकिन पुलिस ने आज तक एक भी घटना की रिपोर्ट दर्ज कर उनका खुलासा नहीं किया है। रात्रि में शरारती तत्वों ने मंदिर की ग्रिल तोड़कर मंदिर को नुकसान पहुंचाने का काम किया है। ग्रिल तोड़े जाने से मंदिर में आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं में रोष है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

आप बुरी लतों के शिकार तो नहीं

भाषणा बांसल अधिकांश लोग चाय, कॉफी का सेवन करते हैं...

संभव है स्तन कैंसर से बचाव

रूबी महिलाओं में गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बाद स्तन...

दौलत और शोहरत मिली है बहुत

जंगल की आग लहू के फूल बहुत खिल चुके!...

डिजिटल जनगणना की ऐतिहासिक शुरुआत

भारत जैसे विशाल और विविधताओं से भरे देश में...

एक राजनीतिक बहस का अंत

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कर दिया...
spot_imgspot_img