Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

फाफ डुप्लेसिस ने किया खुलासा, बोले- मिली थी जान से मारने की धमकी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने खुलासा किया है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ 2011 विश्व कप क्वार्टर फाइनल में हार के दौरान उनके साथ गलतफहमी का शिकार होकर एबी डिविलियर्स के रन आउट होने के बाद उन्हें और उनकी पत्नी को जान से मारने की धमकी मिली थी।

मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दक्षिण अफ्रीका को 49 रन से हार का सामना करना पड़ा था और टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। सह मेजबान भारत ने टूर्नामेंट जीता था। ‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ ने डुप्लेसिस के हवाले से कहा कि मैच के बाद मुझे जान से मारने की धमकी मिली।

मेरी पत्नी को जान से मारने की धमकी मिली। सोशल मीडिया पर हमारी धज्जियां उड़ा दी गई। यह काफी निजी हमला हो गया। काफी आपत्तिजनक चीजें कही गई जिन्हें मैं दोहरा नहीं सकता।

उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी इससे गुजरते हैं और इससे हम अपने आसपास के दायरे को काफी छोटा रखने के लिए बाध्य हो जाते हैं। यही कारण है कि मैंने अपने शिविर में ही सुरक्षित स्थान तैयार करने के लिए इतनी कड़ी मेहनत की।


spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img